झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

बुद्ध पूर्णिमा: मंत्री रामेश्वर उरांव की जनता से अपील, कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए भगवान से करें प्रार्थना - कांग्रेस नेताओं ने मनायी बुद्ध जयंती

वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर मनायी जाने वाली बुद्ध जयंती के अवसर पर झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और झारखंड कांग्रेस के कई नेताओं ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इस दौरान दोनों मंत्रियों ने समस्त झारखंड वासियों से कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए भगवान बुद्ध से प्रार्थना करने की भी अपील की है.

Message of humanity on Buddha Purnima
बुद्ध पूर्णिमा पर मानवता का संदेश

By

Published : May 26, 2021, 7:39 PM IST

रांची: वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर मनायी जाने वाली भगवान बुद्ध की जयंती के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने झारखंड की जनता को शुभकामनाएं दी हैं.

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने किया माल्यार्पण

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेताओं ने किसानों के समर्थन में लगाया काला बिल्ला, तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग

बुद्ध के संदेशों को मान रही है दुनिया

बुद्ध जयंती के अवसर पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने अपने आवास पर स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लामा का स्वागत किया. इस दौरान मंत्री रामेश्वर उरांव ने दुनिया को दिए भगवान बुद्ध के संदेश को दोहराया. उन्होंने कहा भगवान बुद्ध ने हमेशा शांति और अहिंसा का मार्ग अपनाया, कोरोना महामारी के समय में उनके सेवा भाव के संदेशों को पूरी दुनिया आत्मसात कर रही है. मंत्री ने लोगों से घर में रहने और कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है.

कोरोना से मुक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी बुद्ध पूर्णिमा और भगवान बुद्ध की 2563 वीं जयंती पर राज्य की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी है, मंत्री ने कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की और भगवान बुद्ध के संदेशों को याद किया. उन्होंने कहा कि शांति, करुणा, अहिंसा, सद्भावना ही मानव जीव का सबसे महत्वपूर्ण मूल मंत्र है.

कांग्रेस के कई नेताओं ने भी मनाR बुद्ध जयंती

बुद्ध जयंती के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने डोरंडा स्थित छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित किया, कांग्रेस नेता रोहित प्रियदर्शी ने भगवान बुद्ध से सबको सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करने की कामना की. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि प्रेम और श्रद्धा के फूल हर दिन सबके मन में खिले. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि हमेशा दूसरों की सहायता करें यही भगवान बुद्ध का संदेश है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details