झारखंड

jharkhand

By

Published : Jan 14, 2022, 10:34 PM IST

ETV Bharat / state

मकर संक्रांति उत्सव के बहाने भाजपा महिला मोर्चा पहुंची जनता के बीच, दीपक प्रकाश ने कहा- ऐसे आयोजनों से बढ़ती है भाईचारे की भावना

राजधानी रांची के सर्द मौसम में तिल की भीनी भीनी खुशबू के बीच सियासत भी जारी है. वैसे भी झारखंड में मकर संक्रांति को राजनीतिक दल खास अंदाज में मनाने के शौकीन रहे हैं. कुछ ऐसा ही नजारा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित मकर संक्रांति उत्सव में देखने को मिला. झारखंड बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.

BJP leaders celebrated Makar Sankranti in Ranchi
BJP leaders celebrated Makar Sankranti in Ranchi

रांची: पूरे देश सहित झारखंड में मकर संक्रांति की धूम है. तिल के लड्डू और तिलकुट से बाजार पटा हुआ है. राजधानी रांची के सर्द मौसम में तिल की भीनी भीनी खुशबू के बीच सियासत भी जारी है. वैसे भी तिल संक्रांति को राजनीतिक दल खास अंदाज में मनाने के शौकीन रहे हैं. कुछ ऐसा ही नजारा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित मकर संक्रांति उत्सव में देखने को मिला. बाजरा बरियातू हेहल में झारखंड महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा महिला मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य कुमुद झा की मौजूदगी में मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया. इस अवसर पर दीपक प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा कि पतंग ऊंची छलांग लगाने का प्रतीक है जिसे हमें ध्यान में रखना होगा.

ये भी पढ़ें-कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का विवादित बयान, कहा- कंगना रनौत की गाल की तरह चिकनी सड़क बनाएंगे


कंबल, पतंग आदि का हुआ वितरण: इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने बस्ती के बुजुर्गों, बच्चों, जरूरतमंदों के बीच चूड़ा, गुड़, तिलकुट, लाई, पतंग, लटाई और कम्बल का वितरण किया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सभी जरुरतमंदों को कंबल और बच्चों को पतंग देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से परस्पर भाईचारे की भावना बढ़ती है. लोगों को खुशियां मिलती है समाज में एक अच्छा संदेश जाता है, इसलिए ऐसे आयोजन करने वालों को साधुवाद देता हूं.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज सोनी मिशन ब्लू फाउंडेशन और बबलू कुमार वार्ड नंबर 34 का सहयोग रहा. कार्यक्रम में आए सभी बड़े बुजुर्ग और बच्चों ने उत्साह पूर्वक मकर संक्रांति मनाया. कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर, महामंत्री सीमा सिंह, भाजपा महानगर रांची के अध्यक्ष केके गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य निशी जयसवाल, कार्यसमिति सदस्य अंजलि लकड़ा, अमरनाथ झा, विनोदानंद झा, हर्षवर्धन, सतीश पांडे, मंटू केसरी इत्यादि उपस्थित थे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details