झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड कांग्रेस की अधूरी भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा ने कसा तंज, कांग्रेस ने किया पलटवार - झारखंड न्यूज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर झारखंड कांग्रेस भी भारत जोड़ो यात्रा पर निकली लेकिन, या राज्य स्तरीय यात्रा बीच में ही समाप्त हो गई. इस पर भाजपा नें झारखंड कांग्रेस पर तंज कसा है. वहीं कांग्रेस ने भी इसका जवाब दिया है.

Bharat Jodo Yatra of Jharkhand Congress
Bharat Jodo Yatra of Jharkhand Congress

By

Published : Oct 12, 2022, 8:20 PM IST

रांची: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में झारखंड कांग्रेस की राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra of Jharkhand Congress) को लेकर राजनीति गरमा गई है. जिस तरह से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेश होते हुए, तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कश्मीर के श्रीनगर तक की है. उसी तरह झारखंड कांग्रेस ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिला के उलिहातू गांव से रांची के कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल तक की पदयात्रा निर्धारित की थी. यह यात्रा शुरू तो हुई लेकिन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची.

इसे भी पढ़ें:भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बीजेपी बौखलाई, 2024 में देश के प्रधानमंत्री होंगे राहुल गांधीः राजेश ठाकुर

क्यों पूरी नहीं हुई झारखंड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा:10 अक्टूबर को उत्साह के साथ खूंटी के उलिहातू के बिरसा मुंडा जन्मस्थली से राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई. इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के कन्वेनर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कई नेता विधायक और मंत्री भी शामिल हुए. लेकिन यह यात्रा रांची के बिरसा समाधि स्थल तक नहीं पहुंची. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने इसकी वजह राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को होने वाले मतदान को बताया. राकेश सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम में अंतिम समय में बदलाव कर उलिहातू से कोकर तक की यात्रा को 11-12 किलोमीटर तक इसलिए सीमित कर दिया गया क्योंकि 17 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की सभी वरिष्ठ नेताओं को तैयारियां करनी है.

देखें पूरी खबर

यात्रा पूरी नहीं होने भाजपा नेता शोभा यादव ने कसा तंज:झारखंड भाजपा के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य शोभा यादव ने झारखंड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच रास्ते में ही समाप्त कर देने पर तंज कसा है (BJP attacked Congress). उन्होंने कहा कि दरअसल, झारखंड कांग्रेस में संगठन बचा ही नहीं है. पार्टी का हाल एक अति बुजुर्ग महिला वाली हो गयी है जो चलफिर भी नहीं सकती. जो नेता बचे हैं, उनमें भी ज्यादा लोग इधर उधर दूसरे दलों की ओर देख रहे हैं या फिर आराम पसंद हो गए हैं. ऐसे में इनकी भारत जोड़ो यात्रा कहां से सफल होगी.

भाजपा खुद के अंदर झांके-राकेश सिन्हा: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को झारखंड कांग्रेस पर तंज कसने के अधिकार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता तो 12 किलोमीटर चल भी लिए. उनके पूर्व अध्यक्ष झारखंड की सड़कों पर आठ किलोमीटर भी चल कर दिखाएं.

आगे की सभी भारत जोड़ो पदयात्रा अपने डेस्टिनेशन तक जाएगी: कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद भी लगातार कांग्रेस की राज्यस्तरीय और विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा 31 दिसंबर तक जारी रहेगी. जिसमें से कई राज्य स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा किसी न किसी शहीद के जन्मस्थली से उनके समाधि स्थल तक जाएगी. ऐसे में भाजपा के नेताओं को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं हैं. राज्य में कांग्रेस पदयात्रा के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, देश की डांवाडोल आर्थिक स्थिति, डॉलर के मुकाबले रुपये का अवमूल्यन और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की भाजपा और केंद्र की सरकार की नीतियों का जनता के समक्ष पोल खोलना जारी रखेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details