झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

Tejashwi Yadav Visit Of Ranchi: 12 फरवरी को तेजस्वी यादव का रांची दौरा, समारोह को सफल बनाने में जुटे राजद नेता - राजद की लगातार कमजोर होती राजनैतिक शक्ति

झारखंड में राजद के कद को बढ़ाने और पार्टी में जान फूंकने के लिए राजद नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 12 फरवरी को रांची पहुंचेंगे. इस दौरान तेजस्वी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे.

http://10.10.50.75//jharkhand/05-February-2023/jh-ran-01-rjd-tejaswi-baithak7210345_05022023111443_0502f_1675575883_373.jpg
Jharkhand RJD Leader Giving Information

By

Published : Feb 5, 2023, 12:31 PM IST

रांचीः बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव 12 फरवरी को रांची आ रहे हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तेजस्वी यादव झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. तेजस्वी यादव के रांची आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने विशेष योजना बनाई है. तैयारी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता हर प्रमंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक करेंगे. जिसकी शुरुआत सात फरवरी को पलामू से होगी. प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे.

ये भी पढे़ं-महागठबंधन के कार्यक्रमों से झारखंड राजद रहेगा दूर, 2024 के चुनाव में शर्त नहीं मानने पर बगावत के दिए संकेत

राजद के प्रमंडलस्तर की बैठक की ये है तिथिः झारखंड राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि 12 फरवरी के कार्यकर्ता मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए प्रमंडलवाइज बैठक सुनिश्चित की गई है. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का झारखंड में 12 फरवरी 2023 के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सात फरवरी को पलामू में, आठ फरवरी को कोडरमा में, नौ फरवरी को देवघर में ,10 फरवरी को जमशेदपुर में प्रदेश राजद की बैठक होगी.

बैठक में प्रमंडल स्तर के सभी नेताओं की मौजूदगी अनिवार्यःइस संबंध में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी प्रमंडल में झारखंड के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों और उस प्रमंडल में रहने वाले सभी प्रदेश के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है. डॉ मनोज कुमार ने बताया कि प्रमंडल के सभी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद घूरन राम, युवा के अध्यक्ष रंजन कुमार, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, प्रदेश प्रवक्ता अनिता यादव, पूर्व प्रत्याशी विजय राम और युवा के प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे.

संगठन को धारदार बनाने के लिए 12 फरवरी को रांची आ रहे हैं तेजस्वी: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव 12 फरवरी को रांची के कार्निवल हॉल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक में तेजस्वी उन कारणों की पड़ताल करेंगे जिसकी वजह से राष्ट्रीय जनता दल झारखंड में लगातार कमजोर होता गया. तेजस्वी यादव झारखंड में राजद की लगातार कमजोर होती राजनैतिक शक्ति से निराश हैं. वह इस कोशिश में हैं कि पार्टी में जान फूंककर अपने खोए जनाधार को हासिल कर राज्य की राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.

प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश यादव रांची में कर चुके हैं बैठकः तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे को पार्टी ने कितनी गंभीरता से लिया है इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि उनके आगमन से पहले प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश यादव रांची आकर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं. अब हर प्रमंडल में भी राजद के नेता बैठक करेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details