झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

मोदी कैबिनेट में शामिल होने बाद रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

summary: रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत हुआ. उन्होंने कहा कि कई चुनौतियों का सामना करना है. हमें जिस उद्देश्य से जिम्मेदारी दी गई है, उस उद्देश्य पर खरा उतरना है.

By

Published : Jun 1, 2019, 11:53 PM IST

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

रांची: मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रांची पहुंचे. रांची पहुंचने के बाद अर्जुन मुंडा का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बयान

अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमारे सामने कई चुनौतियां हैं और सभी चुनौतियों का सामना करना है. आदिवासी समुदाय के लोगों को लाभान्वित करना है. हमे जिस उद्देश्य से जिम्मेदारी दी गई है, उस उद्देश्य पर खरा उतरना है. वहीं, अर्जुन मुंडा के साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी एयरपोर्ट पर दिखी, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपने पति अर्जुन मुंडा के मंत्री बनने पर खुशी जाहिर की.

बता दें कि अर्जुन मुंडा के एयरपोर्ट पहुंचने से घंटों पहले ही भाजपा और मुंडा समाज के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर जमे हुए थे. जैसे ही अर्जुन मुंडा पहुंचे कार्यकर्ता उनकी एक झलक पाने के लिए टूट पड़े. केन्द्रीय मंत्री के आते ही एयरपोर्ट पर भगदड़ मच गया. केन्द्रीय मंत्री की सुरक्षा में लगे लोग जैसे-तैसे उन्हें उनकी गाड़ी तक ले गए. वहीं, एयरपोर्ट पर अर्जुन मुंडा का स्वागत कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ किया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details