झारखंड

jharkhand

By

Published : Sep 19, 2019, 2:18 PM IST

ETV Bharat / state

रांची: AJSU महिला सम्मान समारोह का आयोजन, हजारों की संख्या में जुटी महिलाएं

रांची के बुढ़मू प्रखंड परिसर में बुधवार को आजसू पार्टी ने महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया. जिसमें प्रखंड के हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल हुए.

महिला सम्मान समारोह

रांची: बुढ़मू प्रखंड परिसर में बुधवार को आजसू पार्टी की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस महिला सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न जगहों से हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची थी. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल हुए.

देखें पूरी खबर

आजसू पार्टी की ओर से बुढ़मू प्रखंड परिसर में आयोजित महिला सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि आजसू प्रमुख सुदेश महतो को महिलाओं ने झारखंडी परंपरा के अनुसार सखुवा के पत्तों की ताज और माला पहनाकर स्वागत किया. वहीं, सुदेश महतो ने सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

सुदेश ने की महिला समूह की तारीफ

सुदेश महतो ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी जो कहती है उसे पूरा भी करती है. उन्होंने महिलाओं को भरोसा देते हुए कहा कि उनके सुख और दुख में आजसू पार्टी हमेशा साथ खड़ी है. महिला शक्ति की सराहना करते हुए सुदेश ने कहा कि कोई अगर झारखंड को उभार सकता है, बेहतर रूप से संवार सकता है तो वो मातृत्व शक्ति ही है. सुदेश महतो ने कहा कि गांव की महिलाएं समूह बनाकर अपनी एकता के साथ जिस प्रकार कार्य कर रही हैं वह सराहनीय है.

ये भी पढ़ें:- कैसे भरेगा गरीब यात्रियों का पेट जब 'जनता खाना' गटक जा रहे हैं रेलवे वेंडर्स, पढ़ें ये खबर

बुढ़मू में 1064 महिला समूह कार्यरत

गांव में महिला समूह द्वारा संचालित दीदी का बैंक 24 घंटे खुला रहता है. यह महिला समूह का कमाल है कि आज 10 से 20 हजार रुपए के लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है. इस तरह कि योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर रही है. बुढ़मू प्रखंड में महिलाओं की 1064 समूह है. जिससे आज के समय में इस क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में मदद कर रहा है. इन महिलाओं के माध्यम से इस क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों को साधारण ब्याज पर लोन भी दिया जाता है. जिससे महिलाएं सशक्त बन रही हैं.

ये भी पढ़ें:- झारखंड हाईकोर्ट ने हाई स्कूल नियुक्ति पर लगाई रोक, मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी

महिला सम्मान समारोह में आए महिलाओं से सुदेश महतो ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्लास्टीक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि कुछ लोग दिखावें में आकर छोटे-मोटे कार्यक्रमों में भी बर्तन की जगह थर्मोकोल का प्रयोग करते हैं. ऐसा करने से हमसबों को बचने की जरूरत है. इस मौके पर महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का नेतृत्वकर्ता जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, आजसू कांके प्रभारी रामजीत गंझू, प्रखंड प्रमुख सुमन पहान सहित कई लोग उपस्थित थे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details