झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

32 वर्षों के बाद झारखंड को मिले 129 नए कृषि पदाधिकारी, सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से अनुशंसित कृषि सेवा के क्लास 2 के 129 ऑफिसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस दौरान सीएम ने इनसे राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाने की अपील की.

By

Published : Jun 1, 2022, 7:30 PM IST

Updated : Jun 1, 2022, 9:32 PM IST

agriculture-services-officers-appointment-in-jharkhand-cm-hemant-soren-handed-over-appointment-letter
32 वर्षों के बाद झारखंड को मिले 129 नए कृषि पदाधिकारी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से अनुशंसित कृषि सेवा के क्लास 2 के 129 ऑफिसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक इरफान अंसारी के साथ मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र देकर राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाने की नसीहत दी. इस दौरान सीएम ने कृषि पदाधिकारियों से जोहार से कामकाज शुरू करने की अपील की.

ये भी पढ़ें-रघुवर सरकार के मंत्रियों पर एसीबी जांच के आदेश से बढ़ा सियासी तापमान, भाजपा बोली पूर्वाग्रह से ग्रसित कदम तो कांग्रेस ने सही कदम बताया

झारखंड मंत्रालय में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कृषि के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं. राज्य गठन के बाद कृषि के क्षेत्र में जो कार्य होना चाहिए था, वो नहीं हो पाया. आज किसान सरकार भरोसे नहीं बल्कि भगवान भरोसे हैं. अगर किसानों को भगवान भरोसे ही रहना है तब कृषि विभाग का क्या मतलब है? पिछली सरकारों के उदासीन रवैये के कारण आज प्रदेश कृषि क्षेत्र में काफी पीछे रह गया है. हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. सिर्फ कृषि ही नहीं बल्कि सभी विभागों में नियुक्ति प्रक्रियाओं में तेज गति से कार्य किया जा रहा है. नियुक्ति पारदर्शी और शुचिता पूर्ण तरीके से की जा रही है.

नए कृषि पदाधिकारी


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार की कोशिश है कि झारखंड सिर्फ खनिज संपदा ही नहीं बल्कि कृषि उत्पादों के लिए भी पहचाना जाय. सीएम ने कहा कि राज्य के समस्त किसानों तक हमें खुद चल कर जाना होगा. इस अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि 32 वर्षों बाद आज एक मंच से राज्य सरकार ने एक साथ झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित कृषि सेवा वर्ग 2 मूल कोटि पद पर चयनित हुए 129 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना राज्य सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाती है.

बादल पत्रलेख ने कहा कि बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी सहित अन्य संस्थानों से कृषि ग्रेजुएट छात्रों को पूर्ववर्ती सरकार के विजन की कमी के कारण प्लेटफार्म नहीं मिल सका था. पहले से कृषि ग्रेजुएट हुए कई छात्रों की तो उम्र भी निकल गई लेकिन नियुक्तियां नहीं मिलीं. मंत्री बादल ने कहा कि कोविड-19 जैसी विषम परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सकारात्मक सोच को हम लोगों ने धरातल पर उतारने का काम किया है. उन्होंने नवनियुक्त कृषि सेवा के पदाधिकारियों से कहा कि राज्य के 58 लाख बिरसा किसानों की समृद्धि और उन्नति के लिए आपको प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है.

इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कृषि सेवा क्षेत्र के 129 नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का सपना है कि झारखंड विकास की पटरी पर दौड़े.

Last Updated : Jun 1, 2022, 9:32 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details