झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

जेईई मेंस स्कोर ही होगा झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का मापदंड, जानिए कहां हैं कितनी सीटें - झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में कैसे होगा एडमिशन

झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर ही दाखिला मिलेगा. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने इसको लेकर सूचना जारी किया है. 17 इंजीनियरिंग कॉलेजों में कुल 4,725 सीटें हैं.

admission in engineering colleges of Jharkhand
झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन

By

Published : Apr 28, 2021, 3:26 PM IST

रांची:झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का मापदंड जेईई मेंस का स्कोर तय किया गया है. किसी दूसरे माध्यम से नामांकन नहीं लिया जा रहा है. नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन निर्धारित है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने इसे लेकर सूचना जारी की है.

जेसीईसीईबी ने एकेडमिक ईयर 2021-22 में एडमिशन को लेकर नोटिस जारी किया है. बता दें कि राज्य में 17 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं. जिसमें राज्य सरकार का अपना एक संस्थान है. तीन इंजीनियरिंग कॉलेज पीपीपी मोड पर टेक्नो इंडिया की मदद से चल रहे हैं. 13 प्राइवेट तकनीकी संस्थान हैं. इन 17 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 4,725 सीटें हैं.

क्या है नोटिस में?

जेसीईसीईबी ने अपने नोटिस में स्पष्ट कहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में जेईई मेंस स्कोर से एडमिशन लिया जाएगा. इस साल से एक वर्ष में चार बार जेईई मेंस की परीक्षा ली जा रही है. चार बार होने वाली किसी भी एक परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं. यहां के संस्थानों में एडमिशन के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा. इसी के आधार पर एडमिशन लिए जाएंगे.

कहां कितनी सीटें-

कॉलेज सीटें
बीआईटी सिंदरी 680
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी हजारीबाग 210
रामगोविंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोडरमा 336
गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस बोकारो 240
आरटीसी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची 240
बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर 174
केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट धनबाद 420
आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर 350
सीआईटी टाटीसिल्वे रांची 390
डीएवी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पलामू 180
निलेय एजुकेशन ट्रस्ट (ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन) ठाकुरगांव रांची 300
मैरीलैंड इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जमशेदपुर 225
अवध इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी 60
अवध कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर जमशेदपुर 20
दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज 300
चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज 300
रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज 300

ABOUT THE AUTHOR

...view details