झारखंड

jharkhand

राज्य स्थापना दिवस पर आधे से अधिक गलेंट्री मेडल अपनी झोली में डाल, झारखंड जगुआर ने लहराया परचम

By

Published : Nov 15, 2020, 5:28 PM IST

Updated : Nov 15, 2020, 6:14 PM IST

झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के 80 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक से नवाजा गया है. इनमें विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक और सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक शामिल है. झारखंड पुलिस के आईजी अभियान साकेत कुमार सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राज्यपाल पदक से नवाजा गया है.

80-police-officials-honered-on-jharkhand-foundation-day-in-ranchi
झारखंड स्थापना दिवस पर 80 पुलिस पदाधिकारियों हुए सम्मानित

रांची: झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के 80 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक से नवाजा गया है. इनमें विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक और सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक शामिल है. जैप वन ग्राउंड में हुए अलंकरण समारोह में सबसे ज्यादा तालियां झारखंड जगुआर ने बटोरी. नक्सलियों के खिलाफ लोहा लेने वाली झारखंड पुलिस की पहली अपनी फोर्स ने आईजी ऑपरेशन साकेत सिंह के नेतृत्व में हर मोर्चे पर बेहतरीन काम की और आधे से अधिक मेडल अपनी झोली में डाल ली.

देखें पूरी खबर

मेडल से फोर्स का मनोबल होता है ऊंचा

झारखंड पुलिस के आईजी अभियान साकेत कुमार सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राज्यपाल पदक से नवाजा गया है. विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त करने के बाद आईजी अभियान साकेत सिंह काफी खुश नजर आए, लेकिन उन्हें खुशी इस बात की ज्यादा थी कि उनकी टीम यानी झारखंड जगुआर ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आधे से अधिक मेडल लेकर जगुआर के नाम कर चार चांद लगा दिए. नक्सलियों के खिलाफ जंग में अपनी जान की बाजी लगाकर झारखंड जगुआर के जवान और अधिकारी नक्सलियों की हर मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं और उनकी इसी काबिलियत और सफलता की गवाही अलंकरण समारोह में मिले मेडल भी है. आईजी साकेत सिंह के अनुसार, मेडल पूरी टीम की मनोबल को ऊंचा करता है.

ये भी पढ़ें-गुमला में बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में छठा आरोपी गिरफ्तार, बिहार के दो फेरीवालों की हुई थी हत्या

परिवार से भी बढ़ता है मनोबल

आईजी साकेत कुमार सिंह को भी विशिष्ट सेवा के लिए राज्यपाल पदक से नवाजा गया है. पदक मिलने के बाद आईजी साकेत का पूरा परिवार बेहद खुश नजर आया. साकेत सिंह की पत्नी और दोनों बेटियां अपने पिता के मेडल के साथ तस्वीरे कैद करती नजर आईं. साकेत सिंह के अनुसार, पुलिस की नौकरी में परिवार को बेहद समझौता करना पड़ता है. पुलिस की नौकरी में कई बार परिवार को भूलना भी पड़ता है, लेकिन परिवार का सहयोग हमेशा बना रहता है और यह उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाला होता है.

आईजी साकेत कुमार सिंह

जगुआर की सफलता से डीजीपी भी उत्साहित

झारखंड जगुआर की सफलता का ग्राफ बढ़ने से झारखंड के डीजीपी एमवी राव भी बेहद खुश और प्रभावित नजर आएं. डीजीपी के अनुसार, झारखंड जगुआर नक्सलियों के खिलाफ सबसे कारगर हथियार साबित हो रहा है. झारखंड जगुआर को मिले मेडल इस बात की ताकीद भी करते हैं. डीजीपी के अनुसार, वर्तमान में झारखंड जगुआर किसी भी फोर्स से कम नहीं है.

परिवार के साथ आईजी साकेत कुमार सिंह

ये भी पढ़ें-पिछले 24 घंटे में 41,100 नए कोरोना पॉजिटिव केस, 447 लोगों की मौत


झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते को भी मिला मेडल

झारखंड जगुआर की चर्चा के बीच आपको एक वीडियो भी दिखाते हैं. यह वीडियो नक्सलियों के खिलाफ झारखंड जगुआर की बीडीएस टीम की सफलता का गवाह है. झारखंड जगुआर की बीडीएस टीम ने समय रहते सड़क के बीचों-बीच लगाए गए लैंडमाइंस को निष्क्रिय कर कई जवानों की जान बचाई. इस बार झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते को भी मेडल से नवाजा गया है. मुठभेड़ के बीच झारखंड जगुआर की बीडीएस टीम ने अपनी जान पर खेलकर बीच रास्ते में लगे बम को निष्क्रिय किया था.




जगुआर में किन्हें मिला वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक


सिपाही नारायण कुमार नेवार (झारखंड जगुआर), हवलदार विक्की गुरुंग (झारखंड जगुआर), सिपाही राजीव कुमार रजक (झारखंड जगुआर), सिपाही बिनू माझी (झारखंड जगुआर), जमादार राजीव रंजन कुमार (झारखंड जगुआर), सिपाही सत्येंद्र खेरवार (झारखंड जगुआर), सिपाही सीताराम उरांव (झारखंड जगुआर), सहायक समादेष्टा विकास सिंह (झारखंड जगुआर), हवलदार शैलेंद्र कुमार (झारखंड जगुआर), हवलदार चंद्र कुमार क्षेत्री (झारखंड जगुआर), सिपाही लालू कुमार रजक (झारखंड जगुआर), सिपाही मो. शाहनवाज खान (झारखंड जगुआर), सिपाही योगेश राणा (झारखंड जगुआर), सिपाही सुभाष प्रमाणिक (झारखंड जगुआर) और सिपाही पूरन कुमार रवानी (झारखंड जगुआर) को वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक मिला.



ये भी पढ़ें-बिरसाइतों का गांवः न कोई सुविधा न योजनाओं का लाभ, फिर भी खुश हैं बिरसा मुंडा के अनुयायी


जगुआर में किन्हें मिला सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक
इंस्पेक्टर विश्वनाथ सिंह (झारखंड जगुआर), दारोगा ललन प्रसाद सिंह (झारखंड जगुआर), दारोगा सुखराम नाग (झारखंड जगुआर), दारोगा मड़वारी उराव (झारखंड जगुआर), दारोगा मोहम्मद अबरार (झारखंड जगुआर) को सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक मिला.


अपने दम पर पहचान बना रही जगुआर

झारखंड जगुआर झारखंड पुलिस का एक सशस्त्र बल है. इसे विशेष कर नक्सल विरोधी अभियान के लिए तैयार किया गया है. इसका दूसरा नाम एसटीएफ यानी स्पेशल टास्क फोर्स भी है. विशेष रूप से प्रशिक्षित झारखंड जगुआर के जवानों की 200 से अधिक स्माॅल एक्शन टीम झारखंड के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. इन्हें ग्रे हाउंड, सीआरपीएफ और सेना के विशेषज्ञों की ओर से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है. यह गुरिल्ला युद्ध जैसे अभियान चलाने में भी एक्सपर्ट हैं.

Last Updated : Nov 15, 2020, 6:14 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details