झारखंड

jharkhand

By

Published : Jan 26, 2022, 12:47 PM IST

Updated : Jan 26, 2022, 1:32 PM IST

ETV Bharat / state

झारखंड हाई कोर्ट में धूमधाम से मना 73वां गणतंत्र दिवस समारोह, मुख्य न्यायाधीश ने फहराया झंडा

झारखंड हाई कोर्ट में 73वें गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. मुख्य न्यायाधीश ने झंडा फहराया और सभी को शुभकामना संदेश दिया.

73rd Republic Day
झारखंड हाई कोर्ट में 73वें गणतंत्र दिवस समारोह

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट परिसर में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ. इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन ने झंडोत्तोलन किया. झंडोत्तोलन के बाद मुख्य न्यायाधीश ने सभी बधाई दी. समारोह में हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश के साथ साथ न्यायिक पदाधिकारी, वकील और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ेंःRepublic Day Celebration 2022: रांची में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं-सस्ते पेट्रोल का भी जिक्र

झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया गया. इसके साथ ही झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी के कार्यालय, डोरंडा स्थित न्याय सदन और झारखंड जुडिशियल एकेडमी में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए.

झारखंड विधानसभा में ध्वजारोहणः झारखंड विधानसभा परिसर में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने तिरंगा फहराया. सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. ध्वजारोहण से पहले स्पीकर रवीद्रनाथ महतो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की.

Last Updated : Jan 26, 2022, 1:32 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details