झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

भारतीय वन सेवा के 30 पदाधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची - झारखंड में वन सेवा से जुड़े अधिकारियों का तबादला

भारतीय वन सेवा से जुड़े वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 30 अफसरों का तबादला किया गया है. जमशेदपुर संप्रति क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थापित विश्वनाथ साह को मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी के पद पर पदस्थापित किया गया है. रांची में संप्रति मुख्य वन संरक्षक, राज्य वन वृक्ष विज्ञानी को स्थानांतरित करते हुए मुख्य वन संरक्षक सह मुख्य समन्वयक विश्व खाद्य कार्यक्रम रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

30 Indian Forest Service officers transferred
अधिकारियों का तबादला

By

Published : Aug 18, 2020, 10:57 PM IST

रांची: भारतीय वन सेवा से जुड़े वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 30 अफसरों का तबादला हो गया है. जमशेदपुर संप्रति क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थापित विश्वनाथ साह को मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी के पद पर पदस्थापित किया गया है. उनका मुख्यालय रांची होगा. दुमका में संप्रति क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थापित सत्यजीत सिंह को अगले आदेश तक मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान के पद पर रांची मुख्यालय के लिए पदस्थापित किया गया है.

जारी अधिसूचना
जारी अधिसूचना
जारी अधिसूचना
जारी अधिसूचना

वहीं, रांची में संप्रति मुख्य वन संरक्षक, राज्य वन वृक्ष विज्ञानी को स्थानांतरित करते हुए मुख्य वन संरक्षक सह मुख्य समन्वयक विश्व खाद्य कार्यक्रम रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. अशोक कुमार दुबे का रांची वन प्रमंडल में वन प्रमंडल पदाधिकारी के रूप में पोस्टिंग हुई है, जबकि विजय शंकर दुबे को उप वन संरक्षक, प्रशिक्षण, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details