रांची: नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने शनिवार को कहा कि 22 करोड़ के घोटाले के मामले सामने आए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने निगम के अभियंत्रण शाखा की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जिसमे मुख्य अभियंता राजदेव सिंह, कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह और गौतम सिन्हा को छोड़ विभागों के सभी मुख्य अभियंता और कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे.
दो करोड़ के टेंडर में 22 करोड़ पेमेंट, मेयर आशा लकड़ा ने सीएम से की जांच की मांग - झारखंड खबर
रांची नगर निगम के इंजीनियरों ने 2 करोड़ के टेंडर के लिए 22 करोड़ का पेमेंट सर्टिफिकेट जारी कर दिया. रांची की मेयर आशा लकड़ा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जांच की मांग की है.
![दो करोड़ के टेंडर में 22 करोड़ पेमेंट, मेयर आशा लकड़ा ने सीएम से की जांच की मांग Ranchi Mayor Asha Lakra](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-13503395-614-13503395-1635593790905.jpg)
ये भी पढ़ें-मेयर ने नगर आयुक्त के इस निर्णय पर जताई आपत्ति, कहा- आम जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
बैठक के बाद मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि मुख्य अभियंता राजदेव सिंह, कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह और गौतम सिन्हा ने 2 करोड़ के टेंडर को 22 करोड़ 56 लाख का टेंडर बना दिया. जानकारी जब नगर निगम को मिली तो हमने कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह से जवाब मांगा तो उनके पास कोई जवाब नहीं था. मेयर आशा लकड़ा ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि रांची नगर निगम में लालफीताशाही जारी है. अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं, खासकर बड़ी योजनाओं के टेंडर में कई प्रकार की गड़बड़ियां सामने आ रही हैं.