झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 2 स्पाइस जेट विमान की शुरुआत, दिल्ली-मुंबई जाना होगा आसान - रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 2 स्पाइस जेट विमान की शुरुआत

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अब स्पाइस जेट की तरफ से दो अतिरिक्त विमान सेवा की शुरुआत की जा रही है. यह विमान सेवा 20 दिसंबर से शुरू होगी.

2 Spice Jet aircraft launches from Ranchi Birsa Munda Airport
रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 2 स्पाइस जेट विमान की शुरुआत

By

Published : Dec 19, 2020, 7:55 PM IST

रांची: राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब स्पाइस जेट की तरफ से दो अतिरिक्त विमान सेवा की शुरुआत की जा रही है. 20 दिसंबर से स्पाइस जेट की दो नई विमान सेवा की शुरुआत होगी, जो रांची से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान भरेगी.

देखें पूरी खबर

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दो नई विमान सेवा की शुरुआत

दो नई विमान सेवा के साथ रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अब कुल 17 विमानें उड़ान भरेगी, जिसमें रांची से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए दो नई विमान सेवा शुरू हो जाएगी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि दिल्ली और मुंबई के लिए स्पाइसजेट ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अपना स्टेशन काउंटर की भी खोल दिया है. झारखंड बनने के बाद पहली बार रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से स्पाइस जेट विमान सेवा की शुरुआत हुई है.

ये भी पढ़ें-हम शांति चाहते हैं लेकिन भारत के आत्म-सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे: राजनाथ सिंह


विश्वसनीय सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि जल्द ही रांची से अहमदाबाद के लिए स्पाइस जेट विमान सेवा की शुरुआत होगी, जिससे व्यापारियों को भारी राहत मिलेगी, क्योंकि रांची से अहमदाबाद जाने वाले कई व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. गौरतलब है कि स्पाइस जेट की दो नई विमान सेवा की शुरुआत होने के बाद राजधानी वासी और राज्य के विभिन्न जिलों के लोगों को हवाई सफर में राहत महसूस होगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details