रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ऑपरेशन एअरलिफ्ट जारी है. इसी क्रम में शनिवार को अंडमान निकोबार से 180 झारखंडवासियों को वहां से रांची हवाई मार्ग से लाया जा रहा है. ये वह लोग हैं जो अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के अलग-अलग इलाकों में लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए थे. तय कार्यक्रम के अनुसार इंडिगो की एक चार्टर्ड फ्लाइट उन्हें पोर्टब्लेयर से रांची ला रही है, उम्मीद की जा रही है कि शाम को 6:00 बजे के बाद वह रांची पहुंचेंगे.
सीएम हेमंत सोरेन का ऑपरेशन एयरलिफ्ट जारी, अंडमान निकोबार से 180 प्रवासी लाए जा रहे झारखंड - Operation airlift continues in Jharkhand
पूरे देश में लॉकडाउन जारी है. झारखंड में प्रवासी मजदूरों का आने का सिलसिला भी जारी है. हेमंत सरकार लगातार राज्य के बाहर फंसे प्रवासियों को वापस ला रही है. 30 मई को अंडमान निकोबार से 180 झारखंडवासियों को रांची हवाई मार्ग से लाया जा रहा है.

आंडमान निकोबार से झारखंड आ रहे प्रवासी
मजदूरों में खुशी
इसे भी पढे़ं:-भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड सरकार की सख्ती, जज समेत कई के खिलाफ जांच के आदेश
इससे पहले शुक्रवार को लेह और लद्दाख से हवाई जहाज से प्रवासी मजदूर वापस रांची लाया गया था. आपको बता दें कि सरकार के आंकड़ों के अनुसार अब तक 458000 से अधिक लोग झारखंड वापस लौट चुके हैं.