रामगढ़: देश के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ स्थल मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर खुलने के बाद शुक्रवार को मां के दरबार में झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के बेटे ने पूजा अर्चना की. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य कामना के लिए मां से प्रार्थना की.
मंत्री बादल पत्रलेख और शिक्षा मंत्री के बेटे ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा, जगरनाथ महतो के जल्द स्वस्थ की कामना - रजरप्पा मंदिर की खबरें
मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के बेटे ने पूजा की. इस दौरान शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के जल्द स्वस्थ की कामना की. बादल पत्रलेख ने कहा कि यहां से जगरनाथ जी का काफी लगाव रहा है. वे स्वस्थ होकर लौटेंगे तो उनके साथ फिर वे मां की दर्शन के लिए आएंगे.
![मंत्री बादल पत्रलेख और शिक्षा मंत्री के बेटे ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा, जगरनाथ महतो के जल्द स्वस्थ की कामना Minister Badal Patralekh worshiped at Rajrappa temple, news of Rajrappa temple ramgarh, news of jagarnath mahto, मंत्री बादल पत्रलेख और शिक्षा मंत्री के बेटे ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा, रजरप्पा मंदिर की खबरें, मंत्री जगरनाथ महतो की खबरें](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-9112075-thumbnail-3x2-rajrappa.jpg)
रजरप्पा मंदिर पहुंचे मंत्री बादल पत्रलेख
देखें पूरी खबरें
ये भी पढ़ें-चारा घोटाला: चाईबासा मामले में बेल मिलने के बाद लालू यादव के प्रशंसकों में खुशी
क्या कहा शिक्षा मंत्री के बेटे ने
मंत्री जगरनाथ महतो के बेटे राजू महतो ने कहा कि पिताजी के स्वास्थ कामना के लिए मां के दरबार पहुंचे. राजू महतो ने कहा कि फिलहाल स्वास्थ्य में सुधार है, जरूरत पड़ी तो इलाज के लिए बाहर ले जाया जाएगा.