रामगढ़: कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता आभा सिन्हा मंगलवार को रामगढ़ आईं. यहां कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बाद में सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र की भाजपानीत सरकार पर जमकर निशाना साधा. आभा सिन्हा ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की भी मांग की. इसके साथ ही रामगढ़ प्रशासन की ओर से विधायक की अनदेखी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही.
कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता आभा सिन्हा ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक, केंद्र सरकार पर साधा निशाना - Congress state spokesperson Abha Sinha held meeting
कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता आभा सिन्हा मंगलवार को रामगढ़ आईं. यहां कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बाद में सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की भाजपानीत सरकार पर जमकर निशाना साधा.
कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता आभा सिन्हा ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक
रामगढ़ जिले में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में प्रदेश प्रवक्ता आभा सिन्हा ने रामगढ़ की वस्तु स्थिति को जाना. बाद में प्रेस वार्ता कर कहा कि रामगढ़ जिले में प्रशासन भाजपा की मानसिकता से काम कर रही है. जिले में विधायक की अनदेखी हो रही है, इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को दी जाएगी. उन्होंने किसानों के आंदोलन को सही ठहराया और तीनों कानून वापस लेने की मांग की. आभा सिन्हा ने कहा कि तीनों कानून को वापस लिए जाने तक पार्टी इसका विरोध करेगी.