झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

जख्मी नेवी जवान की मुंबई के अस्पताल में मौत, 90 प्रतिशत जला हुआ था शरीर, कुछ दिनों से थे लापता - नेवी के जवान की मौत

पलामू के रहने वाले एक नेवी जवान की मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गई. दरअसल, नेवी जवान सूरज दुबे मुंबई पुलिस को जले हुए हालत में मिले थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के नेवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Navy soldier of palamu died in Mumbai hospital
नेवी जवान

By

Published : Feb 6, 2021, 11:15 AM IST

पलामूः मुंबई में जख्मी हालत में मिले नेवी के जवान सूरज दुबे की मौत हो गई है. सूरज दुबे का शरीर 90 प्रतिशत जला हुआ था. सूरज दुबे पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा के रहने वाले थे. वे 30 जनवरी को छुट्टी बिताकर पलामू से चेन्नई पंहुचे थे, लेकिन चेन्नई एयरपोर्ट के बाद वे लापता हो गए थे. शुक्रवार को वे महाराष्ट्र के पालघर में जले हुए मिले थे. शुक्रवार की देर रात मुंबई के नेवी अस्पताल में उनकी मौत हो गई. फिलहाल पलामू से परिजन रवाना हो गए हैं, शनिवार की देर रात तक वे मुंबई पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें-फर्जी आईएएस बनकर डीसी से मांगी सुविधा, भनक लगते ही हुआ गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पांच फरवरी को महाराष्ट्र पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जला हुआ है. पुलिस ने व्यक्ति को इलाज के लिए पालघर में भर्ती किया. जहां, उनकी पहचान सूरज कुमार दुबे के रूप में हुई. बाद में परिजनों को फोन पर जानकारी मिली. सूरज कुमार दुबे ने महाराष्ट्र पुलिस को फर्द बयान दिया था. घटना के बाद पूरे गांव में मातम है. महाराष्ट्र में जवान के पिता और भाई गए हुए हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details