लोहरदगा: चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को लेकर पूरे विश्व की नजर है. प्रत्येक भारतीय ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड करे और अपने उद्देश्य को पूरा करे. इसको लेकर लोहरदगा में भी चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई है. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर ईश्वर से इस महत्वपूर्ण मिशन के सफल होने की प्रार्थना की.
Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए लोहरदगा में लोगों ने की विशेष पूजा, ईश्वर से सफल लैंडिंग की प्रार्थना - लोहरदगा के मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर
लोहरदगा के मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर बरवाटोली में चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर विशेष पूजा का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इस दौरान लोगों ने ईश्वर से चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर प्रार्थना की.
![Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए लोहरदगा में लोगों ने की विशेष पूजा, ईश्वर से सफल लैंडिंग की प्रार्थना http://10.10.50.75//jharkhand/23-August-2023/jh-loh-01-chandryan-pkg-jh10011_23082023110200_2308f_1692768720_861.jpg](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/23-08-2023/1200-675-19335871-thumbnail-16x9-jhlohchandryan-aspera.jpg)
Published : Aug 23, 2023, 1:14 PM IST
चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए पूजाःलोहरदगा के मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर बरवाटोली में बुधवार को चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई. पूजा के बाद हवन भी किया गया. अनुष्ठान के माध्यम से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. पूजा में समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, संरक्षक शंभू साहू, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, लवकुश अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, सुमित कुमार आदि शामिल थे.अनुष्ठान के दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
लोहरदगा के लोग बेसब्री से कर रहे हैं ऐतिहासिक पल का इंतजारः लोगों ने भी चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए माता रानी से प्रार्थना की. साथ ही कहा कि यह देश के लिए गौरव का क्षण है. सभी की निगाह इस समय चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर टिकी हुई है. सभी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि यदि माता रानी की कृपा रही तो निश्चित रूप से हम सफल होंगे. पूरे विश्व के सामने हमारा सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा. इस अभियान की सफलता हमारे देश का गौरव बढ़ाएगी. वहीं लोहरदगा के लोग बेसब्री से ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहे हैं. कई लोग सुबह से ही टीवी से चिपके हैं और चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी पल-पल की खबर पर नजर बनाए हुए हैं.