झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

लातेहार: कांग्रेस की प्रमंडलीय जन आक्रोश रैली, राज्य प्रभारी ने BJP को सत्ता से उखाड़ने का किया आह्वान - कांग्रेस राज्य प्रभारी आरपीएन सिंह हुए शामिल

कांग्रेस ने लातेहार में की प्रमंडलीय जन आक्रोश रैली. रैली में झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी शामिल हुए. आरपीएन सिंह ने लोगों से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की.

कांग्रेस की प्रमंडलीय जन आक्रोश रैली

By

Published : Oct 17, 2019, 7:58 PM IST

लातेहार: विधानसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व कांग्रेस पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया. पार्टी ने मनिका प्रखंड मुख्यालय डिग्री कॉलेज मैदान में प्रमंडलीय जन आक्रोश रैली का आयोजन किया.

देखें पूरी खबर

जन आक्रोश रैली में पूर्व गृह मंत्री सह झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह पहुंचे. आरपीएन सिंह का कार्यक्रम स्थल पर भव्य आदिवासी परंपरा के साथ स्वागत किया गया. जन आक्रोश रैली आरपीएन सिंह के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचु समेत पूरे प्रदेश पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए.

इस दौरान मनिका विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रबल दावेदार के रूप में राजद छोड़ कांग्रेस में आए पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह और कांग्रेस पार्टी के लातेहार जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन भी प्रदेश प्रभारी के समक्ष किया. वहीं, जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि राज्य की वर्तमान बीजेपी सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की जनता के साथ विकास के नाम पर सिर्फ झूठे सपने दिखाने का काम किया है.

ये भी देखें- रांची सिटी एसपी को शोकॉज , सरकारी आवास होने के बावजूद आवास भत्ता लेकर फंसे एसपी

इसका नतीजा है कि आज राज्य की जनता के साथ राज्य की सरकार कभी लाठीचार्ज तो कभी हत्या तक कर आ रही है. जन आक्रोश रैली के माध्यम से आरपीएन सिंह ने लोगों से अपील की इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो राज्य के जनता को अधिकार मिलेगा, युवाओं की छीनी गई नौकरियां उन्हें वापस दिलाई जाएगी. साथ ही साथ किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएंगे.

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details