गिरिडीहः कोडरमा में चल रही प्रथम महिला झारखंड स्टेट ताईक्वॉन्डो चैंपियनशिप में गिरिडीह की 7 वर्षीय जुड़वा बहनों काव्या और नाव्या ने धमाल मचा दिया है. दोनों ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता. दोनों के अलावा कृतका बर्मन ने भी इस प्रतियोगिता की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है. इसके अलावा इस प्रतियोगिता में गिरिडीह की अर्पिता स्वर्णकार को सिल्वर और तनीषा आर्या को ब्रॉन्ज मेडल मिला है.
State Taekwondo Championship: गिरिडीह की जुड़वा बहनों का धमाल, दोनों ने जीते गोल्ड - प्रथम महिला झारखंड स्टेट ताईक्वॉन्डो चैंपियनशिप
कोडरमा में आयोजित की जा रही प्रथम महिला झारखंड स्टेट ताईक्वॉन्डो चैंपियनशिप में गिरिडीह की 7 वर्षीय जुड़वा बहनों काव्या और नाव्या ने शानदार प्रदर्शन किया. इसके अलाव गिरिडीह की एक और बेटी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की.

ये भी पढ़ें-MI vs DC IPL 2022: ललित-अक्षर की आंधी में उड़ी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत
काव्या और नाव्या के कोच रोहित कुमार राय और काव्या- नाव्या के पिता पंकज सिंह ने ईटीवी भारत को इसके संबंध में जानकारी दी. पंकज सिंह ने बताया कि विजेता खिलाड़ी रविवार रात तक गिरिडीह पहुंचेंगी. अपने दोनों पुत्रियों के प्रदर्शन से पंकज काफी खुश दिखे और कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी बिटियां इसी तरह का प्रदर्शन करेंगी और एक दिन देश का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर ऊंचा करेंगी.
बता दें कि काव्या व नाव्या सीसीएल गिरिडीह परियोजना के कबरीबाद में ओवरमैन पद पर कार्यरत पंकज कुमार की बेटी हैं. स्पोर्ट्स के प्रति पंकज कुमार के पूरे परिवार लगाव है. जिला व राज्य स्तर पर दोनो बहनों ने कई पुरस्कार जीते हैं. रविवार को दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर गिरिडीह के लोगों ने खुशी जाहिर की है.