कोडरमा: जिले के तिलैया थाने का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआईजी पंकज कंबोज ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीआईजी पंकज कंबोज ने तिलैया थाने में दर्ज कांड और उसके अनुसंधान से जुड़ी रिपोर्ट देखी. इस दौरान डीआईजी ने आपराधिक कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने के साथ-साथ साइबर अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और ठगी के शिकार लोगों को मदद करने का पुलिस को निर्देश भी दिया.
डीआईजी पहुंचे तिलैया थाना, कहा- नक्सली गतिविधियों की रोकथाम के लिए बिहार के साथ संयुक्त अभियान चला रही है झारखंड पुलिस - Jharkhand Police
कोडरमा जिले के तिलैया थाने का बुधवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआईजी पंकज कंबोज ने निरीक्षण किया. इस दौरान डीआईजी ने कहा कि नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए बिहार के साथ संयुक्त अभियान चलाकर झारखंड पुलिस काम कर रही है.
यह भी पढ़ें-अमित शाह ने फूंका झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल, कहा- 370 हटाने वाले के साथ रहना है या लगाने वाले के साथ
क्या कहा डीआईजी ने
निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए डीआईजी पंकज कंबोज ने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में नक्सली गतिविधियों में कमी जरूर आई है, लेकिन अभी तक पूरी तरह से नक्सलियों पर अंकुश नहीं लग पाया है. डीआईजी ने कहा कि नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए बिहार के साथ संयुक्त अभियान चलाकर झारखंड पुलिस काम कर रही है. साइबर अपराध से जुड़े मामलों पर चर्चा करते हुए डीआईजी पंकज कंबोज ने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े दर्ज मामलों के आकलन के आधार पर ही अलग साइबर थाने की स्थापना जिलों में की जा सकती है. उन्होंने कहा कि फिलहाल साइबर अपराध से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए साइबर सेल काम कर रही है.