झारखंड

jharkhand

By

Published : Mar 13, 2021, 4:09 AM IST

ETV Bharat / state

खूंटी: आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज सभी के लिए गौरव का क्षण है कि हम आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं. 75 साल में देश ने प्रगति का लंबा सफर तय किया है. ग्रामीण इलाकों में भी सड़क पानी बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं पहुंचायी गयी हैं.

Governor Draupadi Murmu inaugurated the 75th Amrut Mahotsav of independence in khunti
आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

खूंटी:पूरे देश मे आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर खूंटी के नगर भवन सभागार में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत की. मौके पर प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों की विवरण के साथ लगाई गयी चित्र प्रदर्शनी का राज्यपाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया. इसके बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. खूंटी के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह वर्तमान विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

देखें पूरी खबर

ये भी पढ़ें-ममता बनर्जी पर कथित हमले में सांसद महेश पोद्दार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- पूरे मामले की जांच हो

आजादी के अमृत महोत्सव में जिले के लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज सभी के लिए गौरव का क्षण है कि हम आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं. 75 साल में देश ने प्रगति का लंबा सफर तय किया है. ग्रामीण इलाकों में भी सड़क पानी बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं पहुंचायी गयी हैं. जिन सुदूरवर्ती इलाकों में अब तक सड़क, पानी, बिजली नहीं पहुंची उन इलाकों में राज्यपाल ने उपायुक्त से सुविधाएं बहाल करने को कहा.


राज्यपाल ने कहा कि आजादी का 75 वां वर्ष तभी सफल होगा जब देश का प्रत्येक आम आदमी खुशहाल, शिक्षित और स्वस्थ्य होगा. राज्यपाल ने प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया. इसके साथ ही देश की कोविड वैक्सीन आज देश दुनिया मे पहुंचाई जा रही है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details