झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

भाजपा नेताओं ने मनाया सरदार गया मुंडा का शहादत दिवस, विधायक नीलकंठ मुंडा ने दी श्रद्धांजलि - विधायक नीलकंठ मुंडा ने सरदार गया मुंडा को दी श्रद्धांजलि

खूंटी के एटकेडीह में बुधवार को सरदार गया मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. इसको लेकर विधायक नीलकंठ मुंडा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एटकेडीह पहुंचे और श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल भी बांटा गया.

BJP leaders celebrated Sardar Gaya Munda's martyrdom day
भाजपा नेताओं ने मनाया सरदार गया मुंडा का शहादत दिवस

By

Published : Jan 6, 2021, 3:53 PM IST

खूंटी: जिले के एटकेडीह में बुधवार को सरदार गया मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. इस दौरान पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह खूंटी विधायक नीलकंठ मुंडा एटकेडीह पहुंचे और गया मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने गरीबों,असहायों और जरूरतमंदों के बीच कम्बल का भी वितरण किया.

सरदार गया मुंडा का शहादत दिवस मनाने के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, डीडीसी अरूण कुमार सिंह, बीडीओ प्रदीप भगत समेत भाजपा जिला, नगर और प्रखंड समिति के लगभग 100 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता एटकेडीह पहुंचे थे, जहां गया मुंडा के वंशज रमाय मुंडा के साथ विधायक और भाजपा नेता पूजा-पाठ में शामिल हुए. इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, राजेश नाग, विनोद नाग, कैलाश राम, योगेंद्र नायक, विजय स्वांसी, संजय साहू, रूपेश भगत, सुरेश जायसवाल, कड़िया मुंडा, हरि मुंडा, बुद्धदेव मुंडा, राधा देवी, दसाय मुंडा, सुरेश साव, भुवनेश्वर मांझी आदि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें-कांग्रेस नेताओं ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, उल्लेखनीय कार्यो के लिए दी बधाई

ऐसे जानें सरदार गया मुंडा को

स्थानीय बुजुर्गों ने बताया कि सरदार गया मुंडा भगवान बिरसा मुंडा के प्रमुख सहयोगी थे. पारंपरिक हथियार से अचूक निशाना लगाने के लिए ये जाने जाते हैं. मुंडा अंग्रेजों से लड़ाई में प्रथम पंक्ति में मोर्चा संभालते थे. यहां हर साल छह जनवरी को एटकेडीह में दूर दराज से मुंडा आदिवासी जुटते हैं और उनका शहादत दिवस मनाते हैं. एटकेडीह में जिला प्रशासन द्वारा गया मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details