झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

जामताड़ा: राज्यपाल ने सखी मंडल महिलाओं के बीच बांटे करोड़ों का चेक - सुकन्या योजना के तहत लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

जामताड़ा में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों की राशि सखी मंडल महिलाओं के बीच वितरीत की. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए परिश्रम करने पर बल दिया.

महिलाओं के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

By

Published : Aug 21, 2019, 6:53 PM IST

जामताड़ा: जिले के दुलाडीह नवनिर्मित नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने करोड़ों रुपए की राशि महिला सखी मंडल के बीच वितरीत की. इसके अलावा उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस वितरीत किया. वहीं, सुकन्या योजना के तहत लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया.

देखें खबर

यह भी पढ़ें- जामताड़ा पहुंची राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, बोली- शिक्षा से सुधरेगा समाज

शिक्षा पर दिया जोर
इस दौरान कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विद्यालयों में संथाली भाषा में शिक्षा देने हेतु आंचलिक भाषा के चयनित शिक्षक का चयन पत्र भी प्रदान किया. इस मौके पर कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे महिला लाभुकों को अपने बच्चे को विद्यालय में शिक्षा के लिए भेजने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है, बिना शिक्षा के विकास संभव नहीं है.

महिलाएं बने आर्थिक रुप से सशक्त
राज्यपाल ने महिलाओं से अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए परिश्रम करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए उनको आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है लेकिन सिर्फ सरकार के भरोसे निर्भर रहने से विकास नहीं हो पाएगा. इसके लिए महिलाओं को खुद आगे आना होगा. तभी गरीबी और पिछड़ेपन से ऊपर उठकर आगे बढ़ा जा सकता है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details