जामताड़ा: गोड्डा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी(Former MP Furkan Ansar) ने आजादी के 75 वर्ष होने पर केंद्र सरकार द्वारा मनाए गए अमृत महोत्सव(amrit mahotsav) को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. फुरकान अंसारी (Former MP Furkan Ansar)ने कहा है कि भाजपा अमृत महोत्सव के बहाने 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारी कर रही है.
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- अमृत महोत्सव के बहाने 2024 चुनाव की तैयारी - झारखंड न्यूज
जामताड़ा में Former MP Furkan Ansari ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सच्चे देशभक्त नहीं हैं. भाजपा वाले अंग्रेजों की दलाली करते थे.

Former MP Furkan Ansari
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशानाःआजादी के 75 वर्ष होने पर भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाकर अमृत महोत्सव(amrit mahotsav) मनाया गया तो वहीं जवाब में कांग्रेस ने तिरंगा गौरव यात्रा निकाली. इसे लेकर गोड्डा के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी ने भाजपा द्वारा चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान और अमृत महोत्सव को एक राजनीतिक स्टंट बताया. फुरकान अंसारी ने कहा कि अमृत महोत्सव(amrit mahotsav) के पीछे भाजपा का 2024 में होने वाला चुनाव छिपा हुआ है.
फुरकान अंसारी, पूर्व सांसद
Last Updated : Aug 17, 2022, 3:36 PM IST