झारखंड

jharkhand

कृषि मंत्री के कार्यक्रम में वाद-विवाद! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और मंत्री के दावों की खोली पोल

By

Published : Feb 13, 2022, 5:10 PM IST

Updated : Feb 13, 2022, 5:26 PM IST

जामताड़ा में मंत्री बादल पत्रलेख के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और मंत्री के दावे की पोल खोल दी. सदस्यता अभियान और कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के लोगों ने कृषि मंत्री के सामने शिकायतों की बौछार लगा दी और सरकारी दावों पर जमकर सवाल उठाए.

congress-workers-exposed-claims-of-government-in-front-of-minister-badal-patralekh-in-jamtara
जामताड़ा

जामताड़ा: जिला में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के समक्ष सरकार और उनके दावे की पोल खोल कर रख दी. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुलकर किसानों को धान क्रय केंद्र से धान बेचने के बाद भी पैसे का भुगतान नहीं होने और कार्यकर्ताओं का उचित सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ें- कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने की योजनाओं की समीक्षा, कहा- लातेहार, पलामू और गढ़वा में लगेगी दाल मिल

जामताड़ा में मंत्री बादल पत्रलेख के सामने कार्यकर्ताओं ने सरकार और मंत्री के दावे की पोल खोल दी. झारखंड कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान और कार्यकर्ता सम्मेलन पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है. जिसके तहत जामताड़ा कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के आवासीय परिसर में शनिवार को पार्टी के सदस्यता अभियान पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पहुंचे. मंत्री पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की सभी भावनाओं समस्याओं से रूबरू हो रहे थे. इसी दौरान पार्टी के कार्यकर्ता मंत्री बादल पत्रलेख और सरकार के दावे की पोल खोल कर रख दी.

देखें पूरी खबर
धान क्रय केंद्र में किसानों को धान देने के बाद भी भुगतान नहीं हो रहाः पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के समझ किसानों की समस्याओं को लेकर बौछार लगा दी. पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि धान क्रय केंद्र में किसान धान बेचते हैं लेकिन पैसे का भुगतान नहीं हो पा रहा है. जबकि 3 दिन के अंदर सरकार द्वारा पैसे की भुगतान कर दिए जाने का दावा किया जाता है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि किसानों को पैसे के भुगतान नहीं हो पा रहा है. वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गठित 20 सूत्री कमिटी में प्रखंड स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दिए जाने और उचित जगह नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की.

मंत्री बादल पत्रलेख में कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए समस्याओं को लेकर कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को हरसंभव ख्याल रखा जाएगा. जो भी शिकायत समस्याएं हैं उसे लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया जाएगा और जब तक समाधान नहीं होगा तब तक काम किया जाएगा. मंत्री बादल पत्रलेख ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा 15 लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है. जामताड़ा जिला से प्रदेश कांग्रेस कमिटी को ज्यादा सदस्य बनाए जाने की उम्मीद है. विधायक इरफान अंसारी के आवास में आयोजित कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान और कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री बादल पत्रलेख के अलावा स्थानीय विधायक इरफान अंसारी, पूर्व गोड्डा सांसद फुरकान अंसारी सहित पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के नेता ने भाग लिया.

Last Updated : Feb 13, 2022, 5:26 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details