रांची: अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. साथ ही राज्य सरकार के खेल-कूद और युवा कार्य निदेशालय के तत्वधान में हॉकी मैच का आयोजन किया गया. इस आयोजन में पूर्व ओलंपियन सहित कई खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया.
विश्व खेल दिवस पर रांची में कई कार्यक्रम, सम्मानित हुए वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी - रांची न्यूज
रांची में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. साथ इस आयोजन में पूर्व ओलंपियन सहित कई खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया.
![विश्व खेल दिवस पर रांची में कई कार्यक्रम, सम्मानित हुए वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/images/768-512-2922928-thumbnail-3x2-ranchi.jpg)
बता दें कि 6 अप्रैल को विश्व अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ राजधानी रांची में भी मनाया गया. साथ ही राज्य सरकार के खेल विभाग और युवा कार्य निदेशालय के तत्वाधान में जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में साईं सेंटर रांची और आवासीय हॉकी सेंटर के बीच प्रदर्शनी हॉकी मैच खेला गया.
इस अवसर पर कई ओलंपियन सहित पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी शामिल थे. जिसमें मुख्य रूप से पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो, पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद अवार्डी समुराई टेटे, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, सोनाली मिंज, सपना कुमारी और अंतरराष्ट्रीय एथलीट राम चंद्र सांगा को मौजूद अतिथियों ने सम्मानित किया.