हजारीबाग: बड़कागांव के विभिन्न गांव से जेपीएससी की बहाली में लगभग एक दर्जन लोग सफल हुए हैं. प्रखंड के बादम गांव से सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, धर्मपत्नी सह झारखंड टॉपर सुमन गुप्ता, रौशन राम, चोरका पंडरिया से महादेव कुमार महतो, गुरुचट्टी निवासी जितेंद्र कुमार, सोनबरसा से जिरोध राम उर्फ जितेंद्र कुमार पिता कुवर राम, खोपलाल राम पिता तेजू राम, नपोखुर्द से नागेश्वर साव, केरीगढा से हरिनाथ महतो, सहित अन्य गांव से लोगों ने जेपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है.
हजारीबागः टॉपर सहित बड़कागांव के 12 लोगों ने पास की JPSC की परीक्षा, क्षेत्र में खुशी का माहौल - झारखंड न्यूज
6ठी जेपीएससी की परीक्षा में बड़कागांव प्रखंड 9 और केरेडारी प्रखंड से 2 लोगों ने सफलता हासिल की है. इसके बाद क्षेत्र में चर्चा के साथ खुशी का माहौल है.

वहीं, केरेडारी प्रखंड से दो लोग इस परीक्षा में सफल रहे. उक्त सभी सफल उम्मीदवारों को विधायक अंबा प्रसाद, जिप अध्यक्ष सुशीला देवी, जिप सदस्य संजीव बेदिया, टूकेश्वर प्रसाद, प्रमुख राजमुनी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी वैभव कुमार सिंह, एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत, थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो, पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, निर्मला देवी, नापोखुर्द मुखिया सोनी देवी, दीपक कुमार दास, अशोक महतो, महेंद्र महतो, अनीता देवी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू राम उर्फ दिनेश कुमार,आजसू के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा के अलावा दर्जनों बुद्धिजीवी और जन प्रतिनिधियों ने बधाई दी है.