गोड्डा:झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू गोड्डा दौरे पर हैं. उन्होंने कई विकास योजनाओं का ऑन लाइन शिलान्यास किया. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्र छात्राओं से सीधे संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को सुना.
गोड्डा दौरे पर आई राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने सुंदरपहाड़ी प्रखंड के करमटांड़ कौशल विकास केंद्र गई, जहां उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं से उनकी परेशानी के बारे में पूछा. इस दौरान कुछ नए प्रशिक्षित अभ्यर्थी को प्लेसमेंट भी दिया गया, जिसे राज्यपाल ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रमाण पत्र दिया.
इसे भी पढ़ें:-गोड्डा पहुंची राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, जलशक्ति समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पथरगामा कस्तूरबा विद्यालय में जाकर पढ़ रही छात्र छात्राओं से भी मुलाकात की और उसकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं का भी जायजा लिया.
लोगों को किया संबोधित
द्रोपदी मुर्मू ने आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में विकास की बारिश हो रही है. सरकार इस बात के लिए प्रयासरत है कि सबको घर, गैस, पानी , बिजली की सुविधा मिले. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगभग 500 योजना चल रही है, जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है. आपको बता दें राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू का गोड्डा में पहला दौरा है. पिछले 5 दिनों से वो संथाल में कैम्प कर रही है.