गिरिडीहः आज से नगर निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं(Giridih Municipal Corporation employees on strike). हड़ताल के पूर्व संध्या पर निगम कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार के प्रति अपना आक्रोश प्रकट किया. झारखंड लोकल बॉडी इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर समूचे राज्य भर में विभिन्न जिलों के फेडरेशन सदस्यों द्वारा मशाल जुलूस निकालकर नाराजगी व्यक्त की गई. इसी कड़ी में गिरिडीह जिले के नगर निगम कर्मियों ने अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर टावर चौक से मशाल जुलूस निकालकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया.
हड़ताल पर गिरिडीह नगर निगम के कर्मचारी, मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन - giridih news
पांच सूत्री मांगों को लेकर गिरिडीह नगर निगम(Giridih Municipal Corporation) के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं. आज से कर्मी इसे लेकर हड़ताल पर हैं. इससे पहले उन्होंने सोमवार को मशाल जुलूस निकाल कर अपने आक्रोश का इजहार किया.
![हड़ताल पर गिरिडीह नगर निगम के कर्मचारी, मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन Giridih Municipal Corporation employees on strike](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-16419962-968-16419962-1663647513407.jpg)
मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे महासंघ के नेता अशोक सिंह ने कहा कि विगत कई वर्षों से नगर निगम के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं. इस दौरान सरकार के द्वारा कई बार कर्मचारियों की मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया लेकिन कर्मचारियों की मांग अभी तक अधूरी है. इसलिए कर्मचारियों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है.
उन्होंने कहा कि हमारी 5 सूत्री मांगों को राज्य सरकार अभी तक पूरा नहीं की है. जिसके विरोध में हड़ताल किया जाएगा. मृत्युंजय सिंह ने कहा कि हम कर्मियों को आर्थिक संकट सेगुजरना पड़ रहा है और सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. मशाल जुलूस में संगठन मंत्री अशोक सिंह, मृत्युंजय सिंह, लखन हरिजन, शंभू सिंह, श्रीकांत यादव, सुभाष शर्मा, विकास यादव, आकाश सिंह, राजा हाड़ी, निशांत वर्मा, रोहित सिंहमोहन वर्मा, बबलू हाड़ी सहित कई कर्मी शामिल हुए.