गिरिडीह: भारतीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में मजदूर कांग्रेस देवरी प्रखंड कमिटी ने झारखंड बिहार के सीमा पर अवस्थित भेलवाघाटी और बरहमसिया गांव के पांच सौ मजदूर, गरीब किसान वर्ग के लोगों के बीच में खाद्य सामग्री वितरित किया गया. इसके साथ ही मास्क भी बांटा गया.
खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम में खाद्य सामग्री के साथ साथ फेस मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध करवाया गया. जिसके बाद नियमित रूप से फेस मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. इसके साथ हीं लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस के नियम की जानकारी देकर पालन करने को कहा गया.