झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में फेरबदल, अब 22 नहीं 23 जून को गिरिडीह आयेंगे जेपी नड्डा - गिरिडीह न्यूज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम गिरिडीह में है. यहां वे सभा को संबोधित करेंगे. हालांकि तय कार्यक्रम में बदलाव हुआ है. अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 22 की जगह 23 जून को गिरिडीह पहुंचेंगे.

Changes in program of BJP National President
Changes in program of BJP National President

By

Published : Jun 20, 2023, 9:28 AM IST

गिरिडीहः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में फेरबदल हुआ है. पूर्व घोषित 22 जून की जगह जेपी नड्डा 23 जून को गिरिडीह पहुंचेंगे. 23 जून को 10 बजे ही गिरिडीह के झंडा मैदान में वे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने दी है.

ये भी पढ़ेंः22 जून को गिरिडीह पहुंचेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जनसभा को करेंगे सम्बोधित

यहां बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महाजनसम्पर्क अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम गिरिडीह में तय हुआ है. इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के अलावा बोकारो विधायक विरंची नारायण कैंप किए हुए हैं. मंडल के अध्यक्ष के अलावा विभिन्न मोर्चा के सातों मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला पदाधिकारी सहित प्रमुख लोगों संग बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं.

इस कार्यक्रम में 65 मंडल के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे. सात विधानसभा क्षेत्र क्रमशः गिरिडीह, गांडेय, जमुआ, धनवार, बगोदर, डुमरी और कोडरमा से पूर्ण रूप से लोग शामिल होंगे. जबकि टुंडी, बाघमारा, बेरमो व गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोग आंशिक रूप से शामिल होंगे. कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, प्रदीप वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, कोडरमा विधायक नीरा यादव, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय, रविन्द्र कुमार राय, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी आदि मौजूद रहेंगे हैं. 23 जून की सभा में नड्डा मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर प्रकाश डालेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details