गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह से साथ-साथ हजारीबाग और बोकारो जिले के 17 प्रवासी मजदूर दुबई में फंसे हैं. इसमें गिरिडीह जिले के 11 मजदूर शामिल हैं. दुबई में फंसे मजदूरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसमें झारखंड सरकार से गुहार लगाते हुए कहता है कि वतन वापसी की मांग की है.
दुबई में फंसे झारखंड के 17 मजदूर, वतन वापसी की लगाई गुहार - 11 laborers of Giridih district
झारखंड के गिरिडीह से साथ-साथ हजारीबाग और बोकारो जिले के 17 प्रवासी मजदूर दुबई में फंसे हैं. इसमें गिरिडीह जिले के 11 मजदूर शामिल हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर झारखंड सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है.
यह भी पढ़ेंःसरिया प्रमुख ने अंचल कर्मचारियों से किया दुर्व्यवहार, कर्मचारियों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग
दुबई में फंसे मजदूरों ने वीडियो के जरिए कहा है कि केरल के एजेंट के माध्यम से 6 महीने पहले वे दुबई पहुंचे. जिस कंपनी में उनको काम मिला, वह काम के बदले मजदूरी नहीं दे रही है और ना ही समय पर खाना दे रही है. इतना ही नहीं, घर भी नहीं भेजा जा रहा है.
ये मजदूर हैं फंसे
दुबई में फंसने वाले 17 मजदूरों में 11 मजदूर गिरिडीह जिले के बगोदर, सरिया एवं डुमरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इसके अलावा शेष मजदूर हजारीबाग और बोकारो जिले के रहने वाले हैं. बगोदर के मजदूरों में तापेश्वर महतो, श्यामलाल महतो, कोकील महतो, भीम महतो, हीरालाल महतो, डुमरी थाना क्षेत्र के लीलो महतो, सरिया थाना क्षेत्र के बंधन महतो, युगल महतो, जितेंद्र हांसदा, संजय महतो, विनोद महतो के अलावा हजारीबाग एवं बोकारो जिले के मजदूर शामिल हैं.