झारखंड

jharkhand

By

Published : Oct 1, 2019, 11:36 PM IST

ETV Bharat / state

जमशेदपुर: कुरुक्षेत्र के मैदान में मां दुर्गा का होगा दर्शन, नई पीढ़ी को इतिहास से रूबरू कराने का प्रयास

दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर है इस बार पूजा पंडाल को आकर्षक बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब की तरफ से पूजा पंडाल में पुराने इतिहास से नई पीढ़ी को रूबरू कराने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र का दृश्य दिखाने का प्रयास किया है.

पूजा पंडाल का एक दृश्य

जमशेदपुरः शहर के साकची काशीडीह स्थित मैदान में ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब ने पुराने इतिहास को बताने के लिए आकर्षक ऐतिहासिक पंडाल बनाया है. कुरुक्षेत्र के मैदान में श्रद्धालु मां दुर्गा का दर्शन करेंगे. पूजा कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि पंडाल में कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान कृष्ण अर्जुन को धर्मयुद्द का संदेश देते हुए दिखाए गए हैं. वर्तमान पीढ़ी को इसके जरिए पुराने इतिहास की जानकारी दी जा रही है.

देखें पूरी खबर

इस बार श्रद्धालु कुरुक्षेत्र के मैदान में मां दुर्गा का दर्शन करेंगे

पश्चिम बंगाल मिदनापुर से आए 40 कारीगरों ने पिछले दो महीने में कुरुक्षेत्र के मैदान का पंडाल बनाया है. प्लाई, फाइबर और पेंट से कुरुक्षेत्र के मैदान में युद्ध के दौरान जो दृश्य था उसे दर्शाया गया है. रथ पर सारथी बने श्री कृष्ण को अर्जुन को गीता का ज्ञान देते हुए दिखाए गए हैं. वहीं, कुरुक्षेत्र के मैदान में 60 फीट ऊंचे भगवान विष्णु के रूप को भी दर्शाया गया है.

1962 से क्लब करता है पूजा का आयोजन

क्लब के अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया है कि वर्तमान पीढ़ी को पुराने इतिहास को बताने के लिए धर्म और अधर्म के साथ असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देने के उद्देश्य से इस तरह का पंडाल का निर्माण कराया गया है. उन्होंने बताया कि गीता रामायण पढ़ने के बावजूद कई लोग चीजों को समझ नहीं पाते. आज की पीढ़ी के लिए कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन ने अपनों से युद्ध करने पर मना कर दिया था, जिसके बाद भगवान कृष्ण ने धर्म युद्ध का जो संदेश दिया गया है, उसे दर्शाने का काम किया गया है.

ये भी पढ़ें-3 IPS अधिकारियों का तबादला, ऋषभ झा बने रांची के ग्रामीण एसपी, आशुतोष शेखर को खूंटी की जिम्मेवारी

पंडाल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पंडाल और आसपास करीब 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. काशीडीह मैदान में बना यह पंडाल कुरुक्षेत्र के मैदान में 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक रहेगा. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 100 से ज्यादा वॉलिंटियर्स तैनात रहेंगे. ट्राफिक के लिए 4 मोटरसाइकिल स्टैंड बनाया गया है. मेडिकल की टीम पंडाल परिसर में मौजूद रहेगी. मैदान में मेला का आयोजन होगा. जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों के लिए आकर्षक झूला भी होगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details