झारखंड

jharkhand

जमशेदपुर: छत्तीसगढ़ में शहीद जवानों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित

By

Published : Apr 7, 2021, 9:17 AM IST

जमशेदपुर में भारतीय जनतंत्र मोर्चा की ओर से छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद जवानों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. नेताओं ने जवानों के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए. सभी ने एक मिनट का मौन रखकर वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी.

Tribute meeting held in jamshedpur for soldiers martyred in chhatisgarh naxalite encounter
जमशेदपुर: छत्तीसगढ़ में शहीद जवानों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित, बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:भारतीय जनतंत्र मोर्चा जिला कार्यालय साकची में शहीद जवानों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. बता दें कि नेताओं ने जवानों के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए और एक मिनट का मौन रखकर जवानों को श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें-निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत BPL कार्डधारी बच्चों का दाखिला लेना है अनिवार्य, स्कूल प्रबंधन कर रही है आनाकानी

जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि नक्सलवाद देश की शांति व्यवस्था भंग करने और अराजकता फैलाने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश है. जिसे भारत सरकार को सख्ती के साथ निपटना चाहिए. छतीसगढ़ में बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ में हमारे देश के जवानों ने वीरता का परिचय दिया और नक्सलियों का सामना करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए. उनके अदम्य साहस और बलिदान पर हमारा देश सदैव ॠणी रहेगा.

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष वंदना नामता, भास्कर मुखी, मंत्री विकास गुप्ता, राजेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, विधायक प्रतिनिधि हरेराम सिंह, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, सितारामडेरा निवारण विशाल, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, लक्षमीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, बरमामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, किशोर कुमार, राकेश मंडल समेत कई लोग मौजूद रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details