जमशेदपुर:शहर केसाकची गोलचक्कर के पास केंद्र सरकार के नीति के खिलाफ ट्रेड यूनियन ने भूख हड़ताल कर धरना दिया. ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने कहा कि सरकार मजदूर विरोधी कानून ला कर मजदूरों का शोषण करना चाहती है, जिसके खिलाफ बड़े स्तरों पर आंदोलन किया जाएगा.
जमशेदपुर में ट्रेड यूनियन ने की भूख हड़ताल, श्रम कानून निरस्त करने की मांग - मजदूर विरोधी कानून
जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के पास ट्रेड यूनियन ने भूख हड़ताल कर धरना दिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. ट्रेड यूनियन के सदस्यों का कहना है कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी कानून ला कर मजदूरों का शोषण करना चाहती है.
![जमशेदपुर में ट्रेड यूनियन ने की भूख हड़ताल, श्रम कानून निरस्त करने की मांग Trade union hunger strike in Jamshedpur](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-10723455-662-10723455-1613953923230.jpg)
भूख हड़ताल
इसे भी पढे़ं: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने किया गया अभ्यास
भूख हड़ताल पर बैठे ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने बताया कि 29 श्रम कानून निरस्त करने के खिलाफ 29 घंटे का ट्रेड यूनियन ने भूख हड़ताल किया है. मजदूर ट्रेड यूनियन कोल्हान के सचिव अम्बुज ठाकुर का कहना है कि 29 घंटे का कार्मिक भूख हड़ताल कर केंद्र सरकार को चेतावनी दी जा रही है, अगर सरकार मांग पूरी नहीं करती है और श्रम कानून में बदलाव नहीं करती है तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.