झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

साकची में छात्रों ने मनाई लोहड़ी, कृषि कानून की प्रतियां भी जलाईं - साकची में कृषि कानून की प्रतियां जलाईं

ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के तत्वावधान में बुधवार शाम साकची में लोहड़ी मनाई गई. इस दौरान स्टूडेंट्स ने लोहड़ी की आग में कृषि कानून की प्रतियां जलाईं.

Students celebrated Lohri in Sakchi
साकची में छात्रों ने मनाई लोहड़ी

By

Published : Jan 14, 2021, 12:20 AM IST

जमशेदपुर: ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के तत्वावधान में बुधवार शाम साकची में लोहड़ी मनाई गई. इस दौरान स्टूडेंट्स ने लोहड़ी की आग में कृषि कानून की प्रतियां जलाईं और कृषि कानून के खिलाफ नारेबाजी की.

ये भी पढ़ें-महेंद्र सिंह धोनी गए मुंबई, दुबई से छुट्टी मनाकर लौटे थे रांची

इस दौरान फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि ये हमारी फसल की नहीं नस्ल की लड़ाई है. सरदार शैलेंद्र सिंह और हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि कृषि कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आईना दिखा दिया है. झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार को बिना देर किए कृषि कानून रद्द कर देना चाहिए. इस दौरान इंदर सिंह, इंदर बलजीत सिंह, संसोआ सरबजीत सिंह, हरप्रीत रिखराज गुरदीप सिंह काका, मनमीत लूथरा, अजेब सिंह काले सिंह, हरपाल सिंह, इंदरपाल सिंह आदि मौजूद रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details