झारखंड

jharkhand

जमशेदपुर में सरयू राय ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, संपर्क, समस्या और समाधान अभियान पर हुई चर्चा

By

Published : Apr 11, 2021, 9:08 PM IST

जमशेदपुर में भारतीय जनतंत्र मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. बैठक में संपर्क, समस्या और समाधान अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई. विधायक सरयू राय ने कहा कि भाजमो के प्रत्येक मंडलों में निचले ईकाई और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के समिति का गठन किया जाएगा और संपर्क, समस्या एवं समाधान अभियान को चलाया जाएगा.

mla-saryu-rai-held-meeting-with-workers-in-jamshedpur
भाजमो की बैठक

जमशेदपुर:भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय साकची में हुई. बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. बैठक में संपर्क, समस्या और समाधान अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई.

इसे भी पढे़ं:जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों ने चलाया कोरोना जागरूकता अभियान, बांटे गए मास्क

सरयू राय ने कहा कि भाजमो के प्रत्येक मंडलों में निचले ईकाई और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के समिति का गठन किया जाएगा और संपर्क, समस्या एवं समाधान अभियान को चलाया जाएगा, जिसके लिए प्रत्येक मंडलों में बैठकों की तिथि तय की गई है, योजनाबद्ध तरीके से भाजमो कार्यकर्ता अपने मंडल क्षेत्र अंतर्गत घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे और लोगों को इस अभियान में जोड़कर जनता के समस्याओं से अवगत होकर उसके समाधान के प्रयास करेंगे.

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में भाजमो प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, साकची मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह, महामंत्री अमन सिंह, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, जनमजय कुमार पांडे, सितारामडेरा मंडल, महामंत्री विनोद यादव, बरमामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, महामंत्री बिट्टू मिश्रा, लक्षमीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, महामंत्री संजीव कुमार, कामंत सहीत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details