जमशेदपुर: शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार से हो रही तेज बारिश के कारण यहां के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस दौरान तेज आंधी के कारण कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ टूट कर गिर पड़े हैं. यही नहीं कई जगहों पर वज्रपात की भी सूचना है. हालांकि, बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है.
जमशेदपुर में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, रविवार से मौसम सामान्य होने की संभावना - जमशेदपुर में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित
जमशेदपुर में शुक्रवार से तेज बारिश हो रही है. इस कारण यहां के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हालांकि बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है.

ये भी पढ़ें-मौसमः राजधानी समेत कई जिलों में हो रही बारिश, वज्रपात की संभावना
मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार, शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक शहर में 25.2 एमएम और सुबह से दोपहर तक 3.2 एमएम बारिश हुई है. वहीं, मौसम विभाग का दावा है कि रविवार से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों का तापमान समान्य हो जाएगा और मौसम में नमी रहेगी. बता दें कि जमशेदपुर का तापमान मार्च में लगातार बढ़ रहा था. आठ मार्च को शहर का सबसे अधिकतम तापमान 38.2 सेल्सियस दर्ज किया था, जो इस साल का सबसे अधिक गर्म दिन रहा.
दिनांक | मिनिमम बारिश | मैक्सिमम बारिश |
08/03/2021 | 38.1 एमएम | 38.2 एमएम |
09/03/2021 | 20.0 एमएम | 38.0 एमएम |
10/03/2021 | 21.4 एमएम | 37.3 एमएम |
11/03/2021 | 22.0 एमएम | 37.6 एमएम |
12/03/2021 | 20.2 एमएम | 35.2 एमएम |
13/03/2021 | 18.9 एमएम | 23.7 एमएम |