झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

भाजपा महानगर ने समर्पण दिवस की राशि प्रदेश कार्यालय भेजी, कार्यकर्ताओं ने किया 95 हजार रुपये का सहयोग - जमशेदपुर में भाजपा महानगर ने समर्पण दिवस की राशि प्रदेश कार्यालय को प्रेषित की

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं की ओर से अर्पित की गई राशि को प्रदेश भाजपा कार्यालय भेजी गई. 95 हजार 310 रुपये का चेक झारखंड प्रदेश भाजपा को भेजा गया.

bjp mahanagar sent samarpan diwas amount to state bjp in jamshedpur
भाजपा महानगर ने समर्पण दिवस की राशि प्रदेश कार्यालय को प्रेषित की

By

Published : Feb 21, 2021, 8:07 PM IST

जमशेदपुरः भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया. भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धा और समर्पण के तहत अर्पित की गई राशि को जमशेदपुर महानगर ने प्रदेश भाजपा कार्यालय भेजा. रविवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ चर्चा के बाद जुटाए गए 95 हजार 310 रुपये का चेक झारखंड प्रदेश भाजपा को भेजा.

इसे भी पढ़ें-पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथिः रांची जिला के 17 मंडल के शक्ति केंद्र में मनाया गया समर्पण दिवस

महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि एकात्म मानववाद के प्रणेता, राष्ट्रवाद के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर संगठन की गतिविधि और कार्यों के सुलभ संचालन के लिए कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ष श्रद्धाभाव से समर्पण राशि अर्पित करते हैं. महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं की ओर से प्राप्त समर्पण राशि को चेक के माध्यम से प्रदेश कार्यालय भेजा गया है. उन्होंने कहा कि इन राशि का उपयोग पार्टी की गतिविधियों के साथ पुण्य कार्यों में होता है. गुंजन यादव ने योगदान के लिए महानगर के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details