झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड में जेल के लिए 600 कक्षपाल की बहाली शुरू, अलग-अलग प्रदेश से सेना के सेवानिवृत्त जवान हुए शामिल - झारखंड में जेल के लिए छह सौ कक्षपाल की जरूरत

जमशेदपुर में जेल के लिए कक्षपाल की कमी को देखते हुए बहाली प्रक्रिया शुरु की गई. कक्षपाल पद के लिए सेना के सेवानिवृत्त जवान भर्ती प्रकिया में शामिल हुए. झारखंड में जेल के लिए छह सौ कक्षपालों की जरूरत है, जिसके लिए अलग-अलग जिला में भर्ती कैंप लगाया जा रहा है.

बहाली प्रक्रिया

By

Published : Aug 30, 2019, 11:56 PM IST

जमशेदपुरः झारखंड जेल में कक्षपाल की कमी को देखते हुए बहाली प्रकिया शुरू कर दी गई है. इसके तहत जमशेदपुर के घाघीडीह जेल के समक्ष आवासीय कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में कक्षपाल पद के लिए सेना के सेवानिवृत्त जवान भर्ती की प्रकिया में शामिल हुए.

देखें वीडियो

छह सौ कक्षपाल की जरूरत
सहायक कारा महानिरिक्षक तुषार रंजन ने बताया कि झारखंड में जेल के लिए छह सौ कक्षपाल की जरूरत है, जिसके लिए अलग-अलग जिला से भर्ती कैंप लगाया जा रहा है. भर्ती कैंप में सहायक कारा महानिरीक्षक और जेल के अन्य पदाधिकारियों ने बहाली में आए जवानों का साक्षात्कार लिया. इस दौरान उनका मेडिकल जांच भी किया गया. जमशेदपुर में लगाये गए भर्ती कैंप में कुल 58 जवानों की जांच की गई, जिसमें 7 आवेदन को तकनीकी कमी के कारण रद्द कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन का BJP पर तीखा प्रहार, बोले- लोगों को ठग रही राज्य सरकार

51 जवानों की हुई नियुक्ती
महानिरीक्षक तुषार रंजन ने बताया कि हजारीबाग के बाद जमशेदपुर, फिर दुमका और रांची में भर्ती कैंप लगाया जाएगा. सेना सेवानिवृत्त के जवानों को एक साल के लिए अनुबंध पर रखा जाएगा. एक साल बाद उन्हें अगले साल के लिए रिनुअल किया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details