झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

कांग्रेस की 17 अक्टूबर से जन आक्रोश रैली, छत्तीसगढ़ के CM होंगे शामिल - प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

झारखंड में कांग्रेस 17 अक्टूबर से जन आक्रोश रैली निकालेगी. पार्टी रैली की शुरुआत लातेहार जिला से करेगी. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि पहले चरण में चार प्रमंडल में जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी. जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो

By

Published : Oct 14, 2019, 7:15 PM IST

जमशेदपुर: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए, सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने मुद्दें के साथ राज्य की जनता के बीच जा रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस 17 अक्टूबर से जनआक्रोश रैली निकालेगी. कांग्रेस पहले चरण में चार प्रमंडल में रैली करेगी.

देखें पूरी खबर

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने जमशेदपुर में बताया कि पार्टी 17 अक्टूबर से जनआक्रोश रैली की शुरुआत करेगी. रैली में पार्टी के शीर्ष नेता आरपीएन सिंह शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि रैली के जरिए पार्टी जनता को वर्तमान सरकार की विफलताओं के बारे में बताने का काम करेगी.

ये भी देखें- झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: डालटनगंज सीट से विधायक आलोक चौरसिया का रिपोर्ट कार्ड

वर्तमान सरकार ने सिर्फ घोषणाएं की है, जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है. बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है. कार्यकारी अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि 22 अक्टूबर को जामताड़ा में होने वाली जनआक्रोश रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. उन्होंने दावा किया है कि रैली ऐतिहासिक होगी.

झारखंड में कांग्रेस कब और कहां करेगी जनआक्रोश रैली

  • 17 अक्टूबर- लातेहार
  • 21 अक्टूबर- बोकारो
  • 22 अक्टूबर- जामताड़ा
  • 23 अक्टूबर- जगन्नाथपुर कोल्हान
  • रांची हटिया के लिए तारीख तय नही हुआ है.

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details