झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश आज आएंगे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित - सांसद दीपक प्रकाश का जमशेदपुर दौरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश शुक्रवार को जमशेदपुर आएंगे. पारडीह काली मंदिर चौक पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. इस अवसर पर वे कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे.

भाजपा
भाजपा

By

Published : Mar 5, 2021, 2:27 AM IST

जमशेदपुरः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश शुक्रवार को जमशेदपुर आएंगे. बहरागोड़ा के एक कार्यक्रम में जाते समय सुबह 11 बजे पारडीह काली मंदिर चौक पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई.

यह भी पढ़ेंःकोयला कंपनियों पर रॉयल्टी बकाया मामले में खुलासा, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के पत्र से सामने आई जानकारी

महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पारडीह काली मंदिर चौक पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत किया जाएगा.

बहरागोड़ा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संध्या 6 बजे से 8 बजे तक जमशेदपुर परिसदन में रुकेंगे. इस दौरान विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ेंःलालू प्रसाद के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले पर शुक्रवार को HC में सुनवाई, राज्य सरकार को पेश करना हैं जवाब

प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं को सदैव उत्साहित करता है. उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा एवं राष्ट्र सेवा को संकल्पित है.

बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी व अन्य उपस्थित थे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details