झारखंड

jharkhand

By

Published : Oct 17, 2020, 12:12 PM IST

ETV Bharat / state

घाटशिलाः कृषि कानूनों के समर्थन में BJP सांसद बैलगाड़ी से गांव-गांव घूमे, लोगों को दी जानकारी

पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो ने कृषि कानूनों के समर्थन में बैलगाड़ी से कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर किसानों को कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

bjp mp made awared to farmer about agricultural law in ghatshila
BJP सांसद ने कृषि कानूनों के समर्थन में किया प्रचार

घाटशिला/पूर्वी सिंहभूम:नए कृषि कानून पर लोगों को जागरूक करने के लिए पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो ने बैलगाड़ी पर बैठकर कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर किसानों को कृषि कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसके साथ ही सांसद ने एक देश एक बाजार के संदेश के साथ किसानों को झूठ से सावधान रहने का सुझाव दिया.

देखें पूरी खबर

इसे भी पढ़ें-झारखंड में कोरोना जांच हुआ सस्ता, आप भी जानें किस टेस्ट में देने होंगे कितने पैसे

कृषि कानूनों के बारे में किया गया जागरूक
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री किसानों के हित के लिए ही कृषि कानून बनाए हैं. इससे अब किसान अपनी फसल किसी भी राज्य में बेच सकते हैं. इसके साथ ही किसानों के लिए सरकारी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी और एमएसपी भी लागू रहेगा. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा के किसान साल में तीन बार धान की फसल उगाते हैं, लेकिन सरकार एक बार ही धान की खरीदारी करती है. बाकी धान किसानों को औने-पौने दामों में बेचना पड़ता है. अब कृषि कानून होने पर इसी फसल को किसान अपनी मर्जी से पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक की मंडी में जाकर बेच सकते हैं.

मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा, पोटका विधानसभा के भाजपा नेता राजू सरदार, दिनेश साव, बबलू प्रसाद, लखन मार्डी, सत्या तिवारी, साकेत अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी किसानों को संबोधित किया और कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details