झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

जमशेदपुरः BJP ने मनाया गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन, केक काट कर की दीर्घायु की कामना

जमशेदपुर में भाजपा जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का 56वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.

By

Published : Oct 22, 2020, 7:18 PM IST

minister amit shah birthday
गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन

जमशेदपुरः भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह के 56वें जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया. गुरुवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 21 पौंड केक काट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.

करोड़ों कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि अमित शाह ने बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित किया है. उनके कुशल नेतृत्व और सांगठनिक कौशल से संगठन ने विश्व के सबसे बड़े राजनितिक दल बनने का गौरव प्राप्त किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री के रूप में अपने पहले वर्ष में ही उन्होंने वर्षों से जड़ जमा चुकी धारा 370 निरस्त करने, धर्म के आधार पर प्रताड़ित पड़ोसी देशों से आए शरणार्थियों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत भारतीय नागरिकता प्रदान करने के साथ देश की आंतरिक और सीमा सुरक्षा को अभेद बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

इसे भी पढ़ें-रिम्स के नए निदेशक के आवास को लेकर असमंजस बरकरार, क्या लालू को कहीं और होंगे शिफ्ट?

गृहमंत्री अमित शाह के स्वस्थ और दिर्घायु जीवन की कामना
गुंजन यादव ने कहा कि अमित शाह के चुनाव प्रबंधन क्षमता ने उन्हें भारतीय राजनीति का 'चाणक्य' बनाया तो पार्टी के विस्तार में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. भाजपा जमशेदपुर महानगर गृहमंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य और दिर्घायु की कामना करता है, जिससे की लंबे समय तक देश और देशवासियों को उनके विजन, दूरदर्शिता, अनुभव और नेतृत्व का लाभ मिलता रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details