झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

बाबूलाल मरांडी के BJP में आने से संगठन मजबूत होगाः अर्जुन मुंडा

भारतीय जनता पार्टी में 14 साल बाद बाबूलाल मरांडी की वापसी पर भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि जब कोई कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होता है तो संगठन मजबूत होता है. बाबूलाल मरांडी के आने से पार्टी को बल मिलेगा.

By

Published : Feb 16, 2020, 6:17 PM IST

बाबूलाल मरांडी के BJP में आने से संगठन मजबूत होगाः अर्जुन मुंडा
अर्जुन मुंडा

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी में बाबूलाल मरांडी के घर वापसी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. 17 फरवरी को रांची के प्रभात तारा मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित बड़े समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष बाबूलाल मरांडी 14 साल बाद भाजपा में शामिल होंगे, जिसको लेकर तैयारी जोरों पर है.

देखें अर्जुन मुंडा का बयान

और पढ़ें-इंटरनेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप का समापन, मंत्री आलमगीर आलम ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

गौरतलब है कि 2006 में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विकास मोर्चा पार्टी बनाई थी. बदलते राजनीतिक परिवेश में बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय हो रहा है और बाबूलाल मरांडी फिर से अपने पुराने घर में जा रहे हैं. बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने की बात पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में कहा कि जब कोई कार्यकर्ता वापस पार्टी में शामिल होता है तो संगठन और मजबूत होता है. बाबूलाल मरांडी के वापस भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा और संगठन मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र के प्रति सबको मिलकर काम करने की जरूरत है. देश आगे बढ़ रहा है, झारखंड भी आगे बढ़ेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रति मुझे भी जो जिम्मेदारी मिली है. वो उसे निभा रहे हैं. निश्चित तौर पर पिछले कई सालों में जिन कार्यों को पूरा नहीं किया जा सका है, देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उसको पूरा करने में सफल होंगे.

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details