झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

अर्जुन मुंडा ने ली मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू - खूंटी न्यूज

अर्जुन मुंडा के मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर है. उनके मंत्री मंडल में शामिल होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई.

मंत्री अर्जुन मुंडा

By

Published : May 30, 2019, 9:50 PM IST

जमशेदपुर/सरायकेला: भाजपा के थिंक टैंक और राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को मोदी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. 17वीं लोकसभा में अर्जुन कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, जिससे पूरे झारखंड समेत उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है.

अर्जुन मुंडा के मित्र रुपेश कतरीयार का बयान

अर्जुन मुंडा को मोदी के सरकार के मंत्रीमंडल में जगह मिलने पर जमशेदपुर और सरायकेला खरसांवा के साथ कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही हैं. उनके मंत्री मंडल में शामिल होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटा और पटाखे फोड़ खुशी जताई.

अर्जुन के मंत्री मंडल में शामिल होने पर सभी भाजपाईयों ने एक स्वर मे कहा कि मोदी के मंत्री मंडल में उनको शामिल करना, झारखंड की जनता को सम्मान देने के समान है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details