झारखंड

jharkhand

By

Published : Feb 19, 2021, 8:08 AM IST

ETV Bharat / state

अमित अग्रवाल को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की कमान, कहा- संगठन को सशक्त करना होगी पहली प्राथमिकता

जमशेदपुर महानगर का भाजयुमो अध्यक्ष अमित अग्रवाल को बनाया गया है. गुरुवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने जमशेदपुर समेत चार जिलों के युवा अध्यक्षों की घोषणा की. अमित अग्रवाल को बीजेपी नेताओं ने बधाई दी.

Amit Aggarwal becomes president of BJYM Jamshedpur metropolis in jamshedpur
भाजयुमो जमशेदपुर महानगर

जमशेदपुरः अमित अग्रवाल को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की कमान सौंपी गई है. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने जमशेदपुर समेत चार जिलों के युवा अध्यक्षों की घोषणा की. उनके महानगर अध्यक्ष बनने पर बीजेपी नेताओं समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी.

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुरः सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्र सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, कहा- बजट से होगा सर्वांगीण विकास

अमित अग्रवाल ने मिले नए दायित्व पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उससे जमशेदपुर महानगर में युवा मोर्चा को एक सशक्त संगठन बनाने का पहल करूंगा. उन्होंने विश्वास दिलाया कि महानगर के अभिभावकजनों के सहयोग एवं आशीर्वाद से जमशेदपुर युवा मोर्चा को और संगठित करने और सशक्त करने की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य करूंगा.

अमित अग्रवाल का राजनीतिक जीवन
अमित अग्रवाल ने अपना राजनीतिक जीवन साकची मंडल के बूथ अध्यक्ष से प्रारंभ किया. भाजपा साकची मंडल में मंत्री और भाजयुमो जमशेदपुर महानगर में जिला कोषाध्य्क्ष के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. उन्होंने ने अपने राजनीतिक सफर में दो विधानसभा एवं दो लोकसभा चुनाव में नजदीकी कार्य किया है. इसके अतिरिक्त अमित अग्रवाल का परिवार प्रारंभ से ही मातृ संगठन राष्ट्र स्वयं सेवक संघ से जुड़ा हुआ है. उनके पिताजी जनसंघ काल से जुड़कर पार्टी की सेवा की.

ABOUT THE AUTHOR

...view details