झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

मिथिला सांस्कृतिक परिषद का चुनाव संपन्न, चुने गए 35 कार्यकारिणी सदस्य - ETV Jharkhand

जमशेदपुर में मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में 35 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए. चुनाव में 1483 में महज 723 सदस्यों ने ही मतदान किया. साकची से शिशिर कुमार झा को सबसे अधिक मत मिले.

Mithila Cultural Council
Mithila Cultural Council

By

Published : Apr 25, 2022, 9:29 AM IST

जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी स्थित विद्यापति भवन में मिथिला सांस्कृतिक परिषद की कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. जहां 35 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए 1483 सदस्यों में से मात्र 723 लोगों ने मतदान किया. चुनाव में सबसे अधिक मत लाने वाले साकची से शिशिर कुमार झा रहे, उन्होंने 493 मत प्राप्त किए. वहीं, वर्तमान महासचिव लल्लन चौधरी को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. उनकी टीम में राजीव रंजन और एक दो को छोड़कर करीब सभी लोग हार गए. इस बार चुनाव में दो महिला प्रत्याशी मैदान में थी, जिसमें बारीडीह से महिला प्रत्याशी रूबी झा ने जीत दर्ज की है. 25 अप्रैल को नई कार्यकारिणी की टीम नए अध्यक्ष और महासचिव का चुनाव करेंगे.

मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में कौन कहां से जीते:

आदित्यपुर पकंज कुमार राय, नीलेश कुमार झा, सुबोध कुमार झा, अनिल झा, राजीव रंजन
गम्हरिया अनिल कुमार झा
बिष्टुपुर देवेन्द्र कुमार झा, आकाश चंन्द्र मिश्रा
साकची शिशिर कुमार झा
गोलमुरी कैलाश झा, विलास झा
टेल्को सुजीत कुमार झा
गोंविदपुर मिथिलेश कुमार झा
जेम्को राजेश कुमार झा, नवीन कुमार
बागबेड़ा रंजीत झा, प्रमोद कुमार झा, शिव चन्द्र झा, अशोक कुमार मिश्रा, विनोद कुमार झा
सिदगोड़ा धर्मेश कुमार झा(लड्डू), दिलीप कुमार झा, राजेश कुमार झा
बारीडीह सुरेन्द्र कुमार झा(बबलू झा), रूबी झा, राजेन्द्र कुमार कर्ण
कदमा नवकांत झा, शंकर नाथ झा(गायक), चंदन कुमार झा, अजय कुमार ठाकुर ढुल्लू
सोनारी अमर कुमार झा, धीरेन्द्र कुमार चौधरी
मानगो मोहन ठाकुर, विपिन कुमार झा(पंडित झा), सोमनाथ मिश्रा

ABOUT THE AUTHOR

...view details