झारखंड

jharkhand

BJP Sankalp Yatra: झारखंड से भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है तभी राज्य का विकास होगा- बाबूलाल मरांडी

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 25, 2023, 11:50 AM IST

Updated : Aug 25, 2023, 12:09 PM IST

दुमका में बीजेपी की संकल्प यात्रा के तहत जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के तालझरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा में हेमंत सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड से भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है तभी राज्य का विकास होगा.

uproot corrupt government from Jharkhand said Babulal Marandi at BJP Sankalp Yatra in Dumka
डिजाइन इमेज

देखें वीडियो

दुमकाः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के तालझारी में गुरुवार देर शाम सभा को संबोधित किया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड का विकास करना है तो झारखंड से हेमंत सोरेन सरकार को हटाना होगा. झारखंड में अभी विकास की नहीं भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है जिससे जनता परेशान है.

इसे भी पढ़ें- संकल्प यात्रा के दौरान देवघर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कहा- प्रदेश में अमन चैन लाना है तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के दौरान जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के तालझारी स्थित दुर्गा मंदिर मैदान पहुंचे. जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया. बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लूट खसोट की सरकार है. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस को वंशवादी पार्टी बताया. उन्होंने लोगों से झारखंड की वर्तमान सरकार को हटाने की जोरदार अपील की.

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोरेन परिवार कहते हैं कि वह महाजनों से लड़ते थे. लेकिन सच्चाई यह है कि महाजनों से लड़ते-लड़ते सोरेन परिवार ही एक बड़ा महाजन बन गया है. उन्होंने सोरेन परिवार पर अंधाधुंध जमीन खरीद करने का भी आरोप लगाया. बाबूलाल मरांडी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच पर जमीन खरीदने का दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि सोरेन परिवार ने रांची से लेकर साहिबगंज तक काफी जमीन खरीदी है इसकी जांच होनी चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि अफसर शाही बेलगाम है, भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है. इसलिए झारखंड से जनता हेमंत सोरेन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें तभी झारखंड का समुचित विकास हो पाएगा.

Last Updated : Aug 25, 2023, 12:09 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details